होम / BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

• LAST UPDATED : September 23, 2024
  • भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने जनसंपर्क अभियान कर मांगे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज),BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हमें एक सशक्त और स्थिर सरकार की आवश्यकता है। अपने देश के विकास और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को वोट दें और देश हित में अपनी भूमिका निभाएं। वह सोमवार को बिंझौल गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को सिवाह, रिसालू, उग्रा खेडी, निम्बरी व बरसत रोड स्थित मलिक प्लाजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

BJP Candidate Mahipal Dhanda : हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी। लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे। महिपाल ढांडा ने कहा कि यह चुनाव केवल मेरा चुनाव नहीं बल्कि पूरे पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का चुनाव है। यहां से जीतने के बाद मैं विधायक नहीं बल्कि यहां की जनता विधायक बनेगी। इसलिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पानीपत ग्रामीण की सभी प्रमुख समस्याओं को समाप्त करेंगे।

पानीपत ग्रामीण विधानसभा में कमल खिलाने की अपील

महिपाल ढांडा ने जनसभा के बीच पुरजोर अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर फिर से पानीपत ग्रामीण विधानसभा में कमल खिलाना है और पानीपत ग्रामीण विधानसभा की सीट मुख्यमंत्री नायब सैनी की झोली में डालना है। ताकि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन सके।

इस मौके पर नरेंद्र बिंझौल, राणा सिंह, राजपाल, अजमेर बिंझौल, नीरज, रणदीप सरपंच, पवन कादियान, रविन्द्र प्रधान, अजय, नीटू, सुधीर शर्मा, विक्की मलिक, राजेश सरपंच, कलीराम, सुधीर सरपंच, राजू पहलवान, बिजेंद्र पूर्व सरपंच, कृष्ण आर्य, गुरदेव, बीरू पूर्व सरपंच, मनोज सरपंच, विक्की, प्रमोद तुर, देवेंद्र मलिक, प्रवीण सरपंच व रामरतन पूर्व सरपंच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kalka Assembly Constituency : हरियाणा की सबसे आख़िरी चोटी मोरनी के गांव टीपरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भव्य स्वागत

Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और कांग्रेस चला रहे अभियान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे
MP Ramchandra Jangra : दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां
Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार
PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन
Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण
CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान
Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox