Politics

CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना और मार्गदर्शन लेना था। मुलाकात के बाद सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज मैंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से मुलाकात की और हरियाणा के कई मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

विभागों का किया बंटवारा

सैनी ने हाल ही में नई सरकार का गठन करने के बाद राज्य में कई बड़े फैसले लिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया, जिसमें उन्होंने गृह, वित्त, आबकारी, कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन, शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, कानून, और न्याय प्रशासन जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। मंत्री अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं, जबकि श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Vipul Goyal: ‘भूपेंद्र हुड्डा अपने ससुराल…’, विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री का संभाला कार्यभार

हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पंचकूला के दशहरा मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी और उनके मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला और राज्य की सेवा में तत्पर रहने का संकल्प लिया।

संदेश में सीएम सैनी बोले

मुख्यमंत्री ने अपने एक संदेश में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने जनता की भलाई और राज्य के विकास को प्राथमिकता देने की बात दोहराई। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

Karnal Paddy Procurement : इस सीजन में इतने लाख मैट्रिक टन धान की होगी खरीद, ये किया गया वादा

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Panipat Crime : नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार

15 बुप्रेनॉर्फिन लिजेसिक नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime :…

8 mins ago

Kumari Selja’s Statement : गलती सरकार की ओर से की गई है तो धक्के लोग क्यों खाए, दी एक नई नसीहत 

कहा - अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर करे प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों का निपटारा India News Haryana…

50 mins ago

Farmers Protest : डीएपी खाद न मिलने से किसानों के सब्र का बांध टूटा और यहां की नारेबाजी

राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश India News Haryana (इंडिया न्यूज), Farmers…

1 hour ago

Karnal Paddy Procurement : इस सीजन में इतने लाख मैट्रिक टन धान की होगी खरीद, ये किया गया वादा

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Paddy Procurement : हरियाणा में धान खरीद…

2 hours ago