India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini’s Action: हरियाणा की ब्यूरोकेसी में दिवाली के बाद महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बदलाव के लिए अधिकारियों की एक सूची तैयार करवा रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सैनी सरकार जल्द ही कार्रवाई कर सकती है, जिसका आरंभ जिलों के एसपी और डीसी के ट्रांसफर से होगा।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहे हैं जिन पर विधानसभा चुनाव के दौरान शिकायतें मिली थीं और जो दूसरे दलों के नेताओं को लाभ पहुंचाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। विधायकों और जिलाध्यक्षों ने भी सैनी सरकार को ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट प्रदान की है, जिसमें कई जिलों के डीसी, एसपी, एसडीएम और डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
इस बदलाव का एक और कारण 31 अक्टूबर को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का रिटायर होना है। उनके जाने के बाद अफसरशाही में बदलाव की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाई।
दूसरी ओर, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सीमित रह गई। चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, जिसे देखते हुए सरकार के इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि सैनी सरकार अपने प्रशासन को और अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।
Firecracker Blast: गंधक पोटाश से युवक बना रहा था पटाखा, हुआ बड़ा ब्लास्ट, जानें पूरा मामला
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Forest Department Recruitment: हरियाणा सरकार ने वन विभाग में महिलाओं…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Firecracker Blast: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित मोहल्ला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: पानीपत में आज एक ऐतिहासिक मैराथन का आयोजन…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Half Marathon: एडीसी पंकज यादव ने जानकारी दी है…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हिसार जिले में पुलिस ने जाली नोट के…
2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटी है भाजपा :…