Politics

Gopal Kanda: नतीजों के बाद हार के कारणों पर कर रहे चर्चा, हलोपा सुप्रीमो ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gopal Kanda: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने भाजपा सरकार के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि सरकार को प्रदेश के विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने चुनावी प्रचार में किए गए बड़े दावों का जिक्र करते हुए कहा कि कई नेताओं ने लोगों को नौकरियों का सपना दिखाया था। कांडा ने यह भी कहा कि वह उन अधिकारियों को नहीं छोड़ेंगे, जिन्होंने चुनाव में गड़बड़ी की।

हारने के कारणों पर कर रहे मंथन

चौधरी रणजीत सिंह, जो बिजली मंत्री हैं, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव हारने के कारणों पर मंथन किया। कांडा ने भाजपा की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की और दावा किया कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। सिरसा की जनता ने उन्हें 72,000 वोट दिए, जिसके लिए वह आभारी हैं।

Haryana Crime: ये कैसा अजीब मामला! 15 साल की लड़की 12 साल के लड़के को लेकर फरार, तीसरी बार घर से भागी

कांडा ने भविष्यवाणी की कि जो लोग चुनाव के दौरान बड़े दावे कर रहे थे, वे तीन महीने बाद डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि अब काम सरकार का है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।

कांग्रेस के प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

इसी बीच, कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने भी शहर के विकास पर चर्चा करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करना होगा। दूसरी ओर, पूर्व विधायक अभय चौटाला हार के बाद अपने कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि उनके बेटे अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल चौटाला को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

Ratan Tata Passes Away: अलविदा कह गए टाटा के रत्न , फैक्ट्री की भट्ठी से की जीवन की शुरुआत ऐसा रहा इनका इतिहास

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Nayab Saini News : हरियाणा में शपथ लेंगे नायब सैनी, जानिए किस दिन होगा पद ग्रहण समारोह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। ऐसे में कई लोगों…

3 mins ago

Ratan Tata Quotes on Success : रतन टाटा की वो बातें… जो आपके जीवन को दे सकती हैं नई दिशा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Quotes on Success : देश के सबसे बड़े…

8 mins ago

Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तेजी से गिरा पारा

हरियाणा में मौसम के सुर बदलते जा रहे हैं। मानसून के बाद अचानकसे प्रदेश में…

32 mins ago

Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Result : हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल…

40 mins ago