होम / Haryana Election: कांग्रेस का एक ही सिद्धांत, ‘झूठ बोलो और राज करो’, सीएम सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला

Haryana Election: कांग्रेस का एक ही सिद्धांत, ‘झूठ बोलो और राज करो’, सीएम सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है, ‘झूठ बोलो और राज करो’। उन्होंने ये भी कहा कि यह अंग्रेजों का तरीका था, ‘फूट डालो और राज करो,’ मगर कांग्रेस आज उसी राह पर चल रही है।

Rahul Gandhi: हरियाणा में आकर राहुल गांधी ने ये क्या खा लिया, जानिए

कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाने में लगी है

जानकारी के अनुसार, सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी के नेता जनता के बीच झूठ फैलाते हैं और सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के नेता अपने कामों की कल्पना भी नहीं कर सकते। उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में कई विकास कार्य किए हैं, जबकि कांग्रेस केवल आरोप लगाने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे समझदारी से वोट करें और भाजपा को फिर से मौका दें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हरियाणा में विकास की कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी- सैनी

तो वहीं, उन्होंने चुनावी माहौल को देखते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा की जनता एकजुट होकर विकास की राह पर आगे बढ़े। नायब सिंह सैनी ने उम्मीद जताई कि इस बार भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। रैली में उपस्थित जनता ने उनके विचारों का समर्थन किया। तो वहीं, सैनी का यह बयान हरियाणा की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है और चुनावों के परिणामों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Haryana Elections: ‘…हरियाणा वाले सतर्क रहे’, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox