Politics

Haryana Election: “भारत इस पार और उस पार भी मार सकता है”, चुनावी रैली से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होने वाली है। इसी सिलसिले में यमुनानगर में एक चुनावी रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोगों को संबोधित किया।

Manoj Tiwari: BJP सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस पर लगाए आरोप..

जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में चीन को लेकर कई कड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि भारत अब एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है और यह साफ संदेश दे दिया गया है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “भारत इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी मार सकता है।” रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भ्रष्टाचार के नौकरियां दी हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जहां भी सरकार बनाती है, वह दलितों के अधिकारों का सम्मान करती है और समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की जरुरत है।

समाज को बांटने की कोशिश

तो वहीं, राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की अमेरिका में की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल को समाज को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा सिखों की भूमिका को स्वीकार करती है और उनके योगदान का सम्मान करती है। इस रैली में राजनाथ सिंह ने भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को बताते हुए मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट दें, ताकि विकास और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उनकी बातों ने भाजपा समर्थकों में उत्साह भर दिया।

Haryana Election: ‘भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू’, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

Adil

Share
Published by
Adil

Recent Posts

Illegal Weapons सहित से पांच आरोपी गिरफ्तार, 4 देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Illegal Weapons : विधानसभा आम चुनाव को जिला में निष्पक्ष, भय…

19 mins ago

Haryana Election: ‘मेरी ओलंपिक सफर में प्रियंका गांधी का हाथ’, विनेश फोगाट का बड़ा बयान

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच जुलाना से कांग्रेस…

30 mins ago

CM Nayab Saini ने अनूप धानक के समर्थन में रैली करके मांगे वोट

कांग्रेस झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ प्रदेश को लूटने के लिए चुनाव मैदान…

32 mins ago

Haryana Election 2024: अमर सिंह के इस्तीफे से हरियाणा में AAP को लगा झटका, कांग्रेस में हुई एंट्री!

India News Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को…

59 mins ago

Shri Shri Ravi Shankar : इस नवरात्रि पर पूरा करें अपना संकल्प 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shri Shri Ravi Shankar : हरियाणा स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर कुसुम…

1 hour ago

Haryana Election 2024: लीला राम के भड़काऊ बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा

India News Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका…

1 hour ago