India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, और सभी की नजरें जुलाना सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी के योगेश बैरागी भी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में विनेश फोगाट पीछे चल रही थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। 11 बजकर 22 मिनट तक के आंकड़ों में विनेश फोगाट आगे निकल गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि “जलेबी छनना थोड़ी बंद हो गई है, लड्डू की तरफ तेजी से हाथ घूम रहा है।” यह टिप्पणी चुनाव के नतीजों की अनिश्चितता को दर्शाती है। लोग इस बात पर आश्चर्यचकित हैं कि जो पहले रुझान और एग्जिट पोल दिखा रहे थे, वे अब बदल गए हैं।
तो वहीं, कुछ यूजर्स ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, इस तरह के बदलाव से जनता का विश्वास डगमगाता है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सच में ये रुझान सही हैं या कुछ और चल रहा है।
तो वहीं आपको बता दें, हरियाणा की राजनीति में जुलाना सीट को लेकर हलचल तो बढ़ी है, लेकिन असली नतीजे आने पर ही ये साफ होगा कि विनेश फोगाट का ओलंपिक का सितारा राजनीति में भी चमक पाता है या नहीं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, सभी को नतीजों का इंतजार है। इस चुनाव का परिणाम हरियाणा की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…
भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…