Politics

Haryana New Government: नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीजेपी में कवायद शुरू, विधायक दल की बैठक आज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Government: हरियाणा विधानसभा में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत के बाद नई सरकार और मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी विजेता विधायकों ने मंत्री पद के लिए लाबिंग शुरू कर दी है। भाजपा के विधायकों को 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया गया था, जहां माना जा रहा है कि दशहरा के दिन मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हाईकमान से हुई मुलाकात 

भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसमें नायब सिंह सैनी की पार्टी हाईकमान से मुलाकात हो चुकी है। सैनी को चुनाव से पहले भाजपा का मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया था, और अब उनकी ताजपोशी की औपचारिक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

Gopal Kanda: नतीजों के बाद हार के कारणों पर कर रहे चर्चा, हलोपा सुप्रीमो ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

इस बार भाजपा की महिला विधायकों में शक्ति रानी शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी, बिमला चौधरी और कृष्णा गहलावत जैसी नाम शामिल हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि शक्ति रानी शर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत है, उनके समुदाय और राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण।

कितने मंत्री बनाए जा सकते है

हरियाणा में कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिसमें नए विधायक भी शामिल होंगे। भाजपा के 48 विधायकों में से कई मंत्री पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने नई रणनीति बनाने के लिए मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक की है। चुनाव से पहले कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चार डिप्टी सीएम बनाने का वादा किया था, जबकि भाजपा जातीय समीकरणों के आधार पर दो डिप्टी सीएम की संभावना पर विचार कर रही है।

जातीय समीकरण पर ज्यादा ध्यान

इस बार भाजपा के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया जाता है। भाजपा ने चुनाव से पहले जातीय समीकरणों का ध्यान रखा था, जिसमें पिछड़ी जातियों और जाटों को अधिक सीटें दी गईं। अब नए मंत्रिमंडल गठन में भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी के नेता ही कर रहे चुनावी रणनीति की आलोचना, अब इस दिग्गज ने उठाए बड़े सवाल

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Nayab Saini News : हरियाणा में शपथ लेंगे नायब सैनी, जानिए किस दिन होगा पद ग्रहण समारोह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। ऐसे में कई लोगों…

3 mins ago

Ratan Tata Quotes on Success : रतन टाटा की वो बातें… जो आपके जीवन को दे सकती हैं नई दिशा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Quotes on Success : देश के सबसे बड़े…

8 mins ago

Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तेजी से गिरा पारा

हरियाणा में मौसम के सुर बदलते जा रहे हैं। मानसून के बाद अचानकसे प्रदेश में…

32 mins ago

Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Result : हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल…

40 mins ago