Politics

Haryana Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले समारोह की तैयारियां शुरू, बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने लिया जायजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony: हरियाणा में 17 अक्टूबर 2024 को बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसका आयोजन पंचकूला सेक्टर 5 के दशहरा मैदान में किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंचकूला का दौरा किया।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तरुण चुघ ने समारोह स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय पंचकमल में व्यवस्था प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, और समारोह के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया भी उपस्थित थे।

Kumari Selja Statement: हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद सामने आया कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, कह दीं कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी हैरान

बीजेपी सरकार इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस प्रक्रिया में संगठन और प्रशासन दोनों की ओर से व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। तरुण चुघ ने बैठक में दो दर्जन से अधिक विभागों का गठन किया और प्रत्येक विभाग को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से तैयारियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

हरियाणा की जनता को संदेश

तरुण चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है और यह तीसरी बार पार्टी की सरकार बनने का एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने भी कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है और पार्टी हरियाणा को एक विकसित प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने इसे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह भाजपा सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

Haryana Anganwadi Workers: त्योहारों के मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर्स को CM सैनी की तरफ से बड़ी सौगात, जानिए वेतन में कितनी हुई बढ़ोतरी

Shruti Chaudhary

Recent Posts

Gangster Lawrence: मूसेवाला मर्डर का कौन है असल मास्टरमाइंड, जिसने लॉरेंस का दिया पूरा-पूरा साथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gangster Lawrence: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस- बिश्नोई…

5 mins ago

Haryana Cabinet: करनाल के इस विधायक को बनाया जा सकता है मंत्री, खट्टर के खास होने का मिल सकता है लाभ

हरियाणा में बस कुछ ही दिनों में अब शपथ समारोह होने वाला है। जिसे लेकर…

10 mins ago

Haryana Election Rusult : प्रदेश में इस वजह से भी कांग्रेस …., जानिए क्या थे वो कारण

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Rusult : जब से प्रदेश में चुनाव का…

11 mins ago

Haryana Roadways ने दिवाली से पहले लोगों को इस रूट पर दिया बड़ा झटका…, जेब पर पड़ेगा असर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Roadways : एक तरफ से प्रदेश में महंगाई बढ़ती…

43 mins ago

Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला की कत्ल का क्या है राज? आखिर किसकी मौत का बदला ले रहे गोल्डी-लॉरेंस गैंग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Lawrence Bishnoi: कुछ दिनों पहले बाबा सिद्दीकी के मौत की…

44 mins ago

Haryana CM Oath Ceremony: शपथ समारोह की तैयारियां जोरो-शोरो पर, 50 हजार लोग होंगे शामिल, बनाए जा रहे 5 पंडाल

हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद अब जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं।…

48 mins ago