Politics

Haryana Vidhan Sabha Election 2024 Live Updates : पहलवान संगीता फोगाट ने वोट डालने के बाद दिया बयान, यहां जानें पल-पल की अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Vidhan Sabha Elections 2024 Live Updates: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। आपको बता दें कि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।


Oct 5, 2024 6:15 AM

Voting Live: आज हरियाणा में होगा मतदान, थोड़ी देर में मतदान शुरू

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा जेजेपी, आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों पर भी मतदाताओं की नजर रहेगी। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Oct 5, 2024 06:37 AM

Voting Live: आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोलिंग शुरू

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मॉक पोलिंग शुरू हो गई है। इस सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में जेजेपी के कृष्ण गंगवा प्रजापति, कांग्रेस के चंद्र प्रकाश लाल, बीजेपी के भव्य बिश्नोई, आप के भूपेंद्र बेनीवाल और इनेलो के रणदीप चौधरी शामिल हैं।

Oct 5, 2024, 06:44 AM

Voting Live: झज्जर के स्कूल में मॉक पोलिंग चल रही

झज्जर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मॉक पोलिंग चल रही है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है, जिसमें 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

Oct 5, 2024, 07:18 AM

Voting Live: कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला मतदान के लिए रवाना

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग से भिवानी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला करने की मांग की है। उन्होंने उन पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी पर कांग्रेस के खिलाफ पक्षपात करने और भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल का खुलकर समर्थन करने का आरोप लगाया है। हुड्डा ने कहा कि एसपी चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Oct 5, 2024, 07:30AM

Voting Live: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने किया मतदान


Oct 5, 2024, 07:44AM

Voting Live: कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट पहुंचीं मतदान केंद्र

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट अपना वोट डालने के लिए चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं।

Oct 5, 2024, 07:55AM

Voting Live: बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान 

हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों से 100 प्रतिशत वोट करने की अपील करना चाहता हूं… हरियाणा के लोगों का मूड साफ है। 8 तारीख को बीजेपी भारी अंतर से तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है।”

Oct 5, 2024, 08:11 AM

Voting Live: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे ने डाला वोट

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई, उनके बेटे और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने आदमपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Oct 5, 2024, 08:18 AM

Voting Live: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला परिवार समेत पहुंचे मतदान केंद्र, डाला वोट 

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उचाना कलां सीट से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला अपनी पत्नी और मां के साथ सिरसा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

Oct 5, 2024, 08:42 AM

Voting Live: कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने किया मतदान 

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजाने हरियाणा चुनाव के लिए हिसार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Oct 5, 2024, 09:00 AM

Voting Live: पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पुत्रवधू और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने किया मतदान

राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने अंबाला शहर बूथ संख्या 90 पर वोट डाला

Oct 5, 2024, 09:13 AM

Voting Live: रायपुर रानी में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Oct 5, 2024, 09:23 AM

Voting Live: 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

पंचकूला में – 5.3
अम्बाला – 8.7
यमुनानगर – 10.9
कुरुक्षेत्र – 9.6
कैथल – 10
करनाल – 6.2
पानीपत – 8.5
सोनीपत – 6.5
जींद – 10.2
फतेहाबाद – 8.9
सिरसा – 6.7
हिसार – 8.9
भिवानी – 8.4
चरखी दादरी – 8.8
रोहतक – 3
झज्जर – 6
महेन्दरगढ़ – 9.3
रेवाड़ी – 5.3
गुरुग्राम – 6.1
मेवात – 7.7
पलवल – 4
फरीदाबाद – 4.6

अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग यमुनानगर क्षेत्र में हुई 10.9%
सबसे कम वोटिंग रोहतक क्षेत्र में हुई 3.0%

Oct 5, 2024, 10:16 AM

Voting Live: कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल का अनोखा अंदाज

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सांसद नवीन जिंदल अपना वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे।

Oct 5, 2024, 10:31 AM

Voting Live: जनता से पहलवान योगेश्वर दत्त की अपील

हरियाणा के सोनीपत में पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त ने कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वोट दें, हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए वोट दें, एक मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट दें, एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट दें. जो भी चुनाव लड़ता है जीतने के लिए लड़ता है, मैं इतना ही कहूंगा कि हरियाणा में तीसरी बार लोकतंत्र की जीत होगी. हरियाणा में बहुत अच्छा माहौल है, बहुत अच्छे अंतर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी.”

Oct 5, 2024, 10:56 AM

Voting Live: अनिल विज ने हरियाणा के मतदान केंद्र पर डाला वोट

Oct 5, 2024, 11:12 AM

Voting Live: 11 बजे तक 18.1% प्रतिशत वोटिंग हुई

Oct 5, 2024, 11:34 AM

Voting Live: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया मतदान

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के एक मतदान केंद्र पर के लिए अपना वोट डाला।

Oct 5, 2024, 12:13 PM

Voting Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक 22.70% मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक पलवल में सबसे ज़्यादा 27.94%, जींद में 27.20% और मेवात में 25.65% मतदान हुआ।

पंचकूला में सबसे कम 13.46% मतदान हुआ।

Oct 5, 2024, 12:17 PM

Voting Live: बजरंग पुनिया ने अपनी पत्नी संगीता फोगाट संग किया मतदान 

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया अपनी पत्नी संगीता फोगट के साथ हरियाणा चुनाव के लिए वोट डालने झज्जर के एक मतदान केंद्र पहुंचे।

Oct 5, 2024, 12:44 PM

Voting Live: 12 बजे तक हुआ 22 % हुआ मतदान

Oct 5, 2024, 01:10 PM

Voting Live: 1 बजे तक पूरे प्रदेश में 36.69% मतदान हुआ। मेवात सबसे आगे, पंचकूला पिछड़ा

Oct 5, 2024, 01:21 PM

Voting Live: पहलवान संगीता फोगाट ने वोट डालने के बाद दिया बयान

मुझे खुशी है कि मैंने बदलाव के लिए अपना पहला वोट दिया है। हर कोई भाजपा से थक चुका है, हर कोई इस बार सरकार में बदलाव चाहता है और हर कोई कांग्रेस सरकार के लिए वोट कर रहा है…”

Oct 5, 2024, 01:40 PM

Voting Live: अशोक तंवर ने सिरसा में किया मतदान

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने हरियाणा के सिरसा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Oct 5, 2024, 02:00 PM

Voting Live: प्रदेश के कई जिलों में हुई झड़प

पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच प्रदेश के कई जिलों में झड़प के समाचार भी सामने आए। नूंह में प्रत्याशियों के बीच पथराव हुआ। फतेहाबाद के बूथ नम्बर 23 और 25 पर जमकर हंगामा हुआ। इसके अलावा विनेश की सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी आई।

Oct 5, 2024, 02:15 PM

Voting Live: कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने किया बूथ निरीक्षण

वहीं भाजपा प्रत्याशी और कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनी ने मतदान प्रक्रिया की तैयारी और बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

Oct 5, 2024, 02:25 PM

Voting Live: रेवाड़ी में बूथ पर ईवीएम खराब, काफी देर मतदान प्रक्रिया रही बाधित

बावल विधानसभा क्षेत्र (रेवाड़ी) के बूथ नंबर 183 पर ईवीएम खराब होने के कारण आधे घंटे से लेकर 40 से 50 मिनट तक मतदान प्रक्रिया  बाधित रही।

Oct 5, 2024, 02:45 PM

Voting Live: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश ने वाररूम से लिया मतदान का अपडेट

दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वाररूम में 90 विधानसभाओं क्षेत्रों का टीम से अपडेट लिया।
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Ashok Tanwar: “कांग्रेस को बड़ी सफलता…” कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा

Ashok Tanwar: "कांग्रेस को बड़ी सफलता..." कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा Ashok Tanwar:…

53 mins ago

Clashes During Voting : प्रदेश के कई जिलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई जगह माहौल बना संवेदनशील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Clashes During Voting : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

56 mins ago

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील, यहां देखें

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील,…

1 hour ago

Wrestler Sangeeta Phogat : मुझे खुशी कि मैंने अपना वोट ….; ये बोलीं पहलवान संगीता फोगाट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wrestler Sangeeta Phogat : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

1 hour ago

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया खुलासा

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने…

2 hours ago

Ambala Election Voting : इन पोलिंग बूथों के निकट लगें टेंट हटवाए, जमकर हुआ विवाद

अंबाला में मतदान केंद्र के दौ सौ मीटर दायरे में लगे टेंट मजिस्ट्रेट ने हटाए…

2 hours ago