Politics

Anil Vij: ‘वो मूर्ख थे या उन्हें कुछ पता नहीं था’, हुड्डा के EVM आरोपों पर अनिल विज का फूटा गुस्सा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार का प्रत्येक विभाग जनता के हित के लिए कार्य करता है और हर विभाग, चाहे प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष, लोगों के जीवन पर प्रभाव डालता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभागों में सुधार के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। विज ने कहा कि जल्द ही ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों में समस्याओं को समझकर उनके समाधान किए जा सकें।

समस्याओं को समझने के लिए बैठक

विज ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद बस में यात्रा की और यात्रियों से बातचीत कर परिवहन विभाग की वास्तविक स्थिति को समझा। उन्होंने बस अड्डों की स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं का भी अवलोकन किया। विज ने कहा कि अब चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक बुलाकर सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिससे समाधान की दिशा में तेजी से काम हो सके।

Indian Railway: लंबे सफर होंगे आसान, अब ट्रेनों में लगेंगे LHB कोच

पराली के मुद्दे पर बात करते हुए विज ने कहा कि यह मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वे अदालत के आदेशों के तहत ही हैं, और सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है।

EVM के आरोपों पर बोले अनिल विज

ईवीएम विवाद पर विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अदालत में जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हारने वाले अक्सर अपनी हार को स्वीकार करने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने तंज कसा कि जब कांग्रेस कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीतती है, तब ईवीएम सही होती है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो ईवीएम में खराबी निकालने लगते हैं। विज ने कहा कि न्यायालय सभी के लिए खुले हैं, वे चाहे जहां जाएं, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

CM Nayab Saini: ‘कांग्रेसी गेस्ट हाउस में घुस गए थे..’, CM नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Haryana MLA Angry: दूषित जलापूर्ति से नाराज़ विधायक, XEN समेत अधिकारियों को पिलाया गंदा पानी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana MLA Angry: हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय में…

4 mins ago

Millet Procurement : हरियाणा सरकार इतने रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद रही बाजरा

मंडियों में 77 फीसदी उठान कार्य पूरा महेंद्रगढ़ में अब तक 98149.6 मीट्रिक टन बाजरे…

6 mins ago

HBSE Supplementary Exam : सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा अक्तूबर-2024 के तिथि-पत्र में हुआ संशोधन

संशोधित तिथि की सार्वजनिक सूचना बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

21 mins ago

Samadhan Camp : सीएम सैनी की घोषणा के बाद से सभी जिलों में लगे समाधान शिविर, जानें इतने बजे से सुनीं जाती है जनसमस्याएं

अधिकारियों द्वारा कार्यालय में बैठकर सुनीं जा रही आमजन की समस्याएं, अधिकतर शिकायतों का मौके…

44 mins ago

Krishna Bedi: कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यस्तरीय कला उत्सव के विजेताओं को दिया पुरस्कार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Bedi: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण…

54 mins ago

Manohar Lal’s Nephew Passes Away : पूर्व सीएम मनोहर लाल के भतीजे का निधन, इस बीमारी से था ग्रसित

20 दिन से ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में था भर्ती India News Haryana (इंडिया…

58 mins ago