होम / Vinesh Phogat: ‘खिलाड़ी हूं और रहना चाहती हूं’, पहली बार विधानसभा पहुंची विनेश फोगाट ने भरी हुंकार

Vinesh Phogat: ‘खिलाड़ी हूं और रहना चाहती हूं’, पहली बार विधानसभा पहुंची विनेश फोगाट ने भरी हुंकार

BY: • LAST UPDATED : October 25, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट आज पहली बार विधानसभा में पहुंचीं। इस अवसर पर वह खिलाड़ियों की वेशभूषा में नजर आईं, जिससे उनकी पहचान और ज्यादा मजबूत हुई।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विनेश ने कहा, “मैं खिलाड़ी हूं और हमेशा खिलाड़ी रहना चाहती हूं। खिलाड़ियों की भावना के साथ यहां आई हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों ने उन्हें जिम्मेदारी दी है और उन्होंने विधानसभा में शपथ लेने के बाद सही मायने में विधायक बनने की बात कही।

विधानसभा सत्र के दौरान बोली

विनेश ने कहा, “मेरी लड़ाई विधानसभा में शुरू हो गई है। लोगों ने जो संघर्ष किया है, अब मेरा कर्तव्य है कि मैं पांच साल तक उनके लिए लड़ूं।” जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, तो उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से टाल दिया और कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकतीं। इस दौरान, कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी विधानसभा में प्रवेश किया।

‘गंदा’ सीन करते हुए एक्ट्रेस के साथ ये क्या हुआ?

उन्होंने कहा, “मैं कैथल और पूरे हरियाणा की आवाज उठाने के लिए यहां आया हूं। मैं गरीबों, वंचितों और महिलाओं की समस्याओं को उठाऊंगा। अगर किसानों को MSP नहीं दी गई, तो वे कर्ज में डूब जाएंगे।”विनेश ने हाल ही में साक्षी मलिक के उस बयान का भी खंडन किया, जिसमें साक्षी ने कहा था कि विनेश और बजरंग पूनिया के फैसले ने उनके आंदोलन को कमजोर किया।

साक्षी मलिक को लेकर बोली विनेश

विनेश ने कहा, “यह उनकी व्यक्तिगत राय है। जब तक हम तीनों जिंदा हैं, यह लड़ाई कभी कमजोर नहीं हो सकती।” उनके इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि विनेश अपने विचारों को लेकर कितनी दृढ़ हैं और खेल जगत में बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Haryana assembly Speaker: नायब सरकार का बड़ा फैसला, हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT