Politics

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शक्ति प्रदर्शन के रूप में उभरेगा हरियाणा में बीजेपी का शपथ समारोह, नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला के मनसा देवी मंदिर

17 October, 11:47 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे चंडीगढ़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंचे।

17 October, 10:57 AM

नायब सिंह सैनी ने किया जनता का धन्यवाद

हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा की जनता को तीसरी बार डबल इंजन वाली सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले समय में हमारी सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तेज गति से आगे ले जाने के लिए काम करेगी।”

 

17 October, 10:52 AM

नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला के मनसा देवी मंदिर

भावी नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण से पहले पंचकूला के मनसा देवी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

17 October, 10:49 AM

नायब सिंह सैनी ने जनता को दिया संदेश

हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज वाल्मीकि जी महाराज की जयंती है, मैं देश और प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं…मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को दिल से अपनाया है. हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी और डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा जताया है. आने वाले समय में हमारी सरकार पीएम मोदी के साथ मजबूती से काम करेगी और हरियाणा को तेज गति से आगे ले जाएगी.”

17 October, 10:40 AM

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की “प्रधानमंत्री हर चीज़ को बड़ा आयोजन बना देते हैं। वे यह नहीं देखेंगे कि उन्होंने कितने अंतर से जीत का दावा किया है। लेकिन उन्हें सरकार बनाने का अधिकार है और वे ऐसा करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि उन्हें थोड़ा कम दिखावा करना चाहिए और राज्य के किसानों और बेरोज़गारी दर पर ध्यान देना चाहिए।”

17 October, 10:00 AM

कितने बजे शपथ लेंगे नायब सैनी

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी वाल्मीकि जयंती पर दोपहर 1:15 बजे शपथ लेंगे।

17 October, 09:58 AM

नायब सिंह सैनी पहुंचे पंचकूला वाल्मीकि मंदिर

नायब सिंह सैनी वाल्मीकि मंदिर पहुँच चुके है, वहां उन्होंने समारोह से पहले पूजा अर्चना की। उनके साथ कई दिग्गज रहे मौजूद

17 October, 09:50 AM

सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद एनडीए नेताओं की बैठक होगी।”

17 October, 08:15 AM

नायब सिंह सैनी करेंगे भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। इस दौरान, बीजेपी की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं ने लगातार तीसरी बार बीजेपी को सत्ता में लाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस समारोह में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने की उम्मीद है। अर्चना गुप्ता ने यह स्पष्ट किया कि केवल हरियाणा की महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी हैं।

17 October, 08:07 AM

“प्रगतिशील किसान” भी इस समारोह में भाग लेंगे

जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में न केवल बीजेपी के नेता, बल्कि विपक्षी नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह समारोह सभी के लिए एक साथ आने और राज्य की प्रगति के लिए एकजुट होने का एक अवसर है।

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: आज, 17 अक्टूबर को, नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। पंचकूला में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा और इसमें लगभग 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आ रही है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 अन्य मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं। 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की।

 

 

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Haryana Oath Ceremony : हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए…, ये बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा…

18 mins ago

Haryana Oath Ceremony: शपथ समारोह के दिन भी बौखलाई हुई है कांग्रेस, अब इस बड़े नेता का सामने आया बयान

हरियाणा में आज यानी 17 अक्टूबर को होने वाले नई सरकार के शपथ समारोह के…

42 mins ago

Haryana Government: CM City बनकर उभरेगा लाडवा, प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के सामने रखी कई बड़ी मांगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government: नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर साल 2002…

1 hour ago