होम / Rahul Gandhi: ‘अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था’, किस पर है राहुल गांधी का निशाना

Rahul Gandhi: ‘अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था’, किस पर है राहुल गांधी का निशाना

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana, Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए। 1 अक्टूबर 2024 को बहादुरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है और इसे लेकर उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

मुकेश अंबानी पर साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का जिक्र करते हुए कहा, “क्या आपने कभी अंबानी की शादी देखी है? वे लोग शादियों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करते हैं। यह किसका पैसा है? यह आपका पैसा है।” उन्होंने यह भी कहा कि जबकि आम लोग अपने बच्चों की शादी के लिए बैंकों से कर्ज लेते हैं, वहीं मोदी सरकार ने एक ऐसा ढांचा तैयार किया है जिससे सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही इस तरह के खर्चे कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “किसान कर्ज में डूबकर अपने बच्चों की शादी कर पाता है, जबकि कुछ लोग हजारों करोड़ रुपए खर्च कर सकते हैं। क्या यह संविधान पर हमला नहीं है?”

Haryana Election 2024: बादली विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर! चुनावी मैदान में यह चार प्रमुख उम्मीदवार

जनता को मुश्किलों में फसी है

तो वहीं, राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि यह स्थिति दिखाती है कि कैसे कुछ लोग देश की संपत्ति का लाभ उठा रहे हैं, जबकि आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस बयान से साफ है कि राहुल गांधी चुनावी माहौल में आर्थिक असमानता और मोदी सरकार की नीतियों को मुख्य मुद्दा बनाना चाहते हैं। इस प्रकार के आरोप भाजपा के लिए एक चुनौती हो सकते हैं, खासकर जब लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं। हरियाणा में चुनावी मुकाबला और भी रोचक होता जा रहा है।

Haryana Election: हरियाणा में पीएम मोदी के जीत की हुंकार, कहा- तीसरी बार सत्ता में आएगी भाजपा

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox