होम / Sakshi Malik: ‘बबीता फोगाट ने उकसाया…’, साक्षी मलिक का विनेश फोगाट पर बड़ा खुलासा

Sakshi Malik: ‘बबीता फोगाट ने उकसाया…’, साक्षी मलिक का विनेश फोगाट पर बड़ा खुलासा

• LAST UPDATED : October 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sakshi Malik: महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए उकसाया था। साक्षी ने कहा कि यह आरोप गलत है कि कांग्रेस ने पहलवानों को आगे किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन की अनुमति देने में बबीता फोगाट और तीर्थ राणा का हाथ था।

बबिता फोगाट पर किया बड़ा खुलासा

एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा कि बबीता ने प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया क्योंकि उसे बृजभूषण शरण सिंह से संबंधित एक पद पाने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “हमें लगा कि यदि बबीता को पद मिलेगा, तो कुछ सकारात्मक बदलाव आएगा, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि वह हमारे साथ ऐसा खेल खेलेंगी।”

Mahipal Dhanda: ‘शिक्षा में अनेकों सुधार करने हैं…’, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता को दिया संदेश

साक्षी ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास था कि बबीता प्रदर्शन में शामिल होंगी और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करेंगी। लेकिन उनकी उम्मीदें टूट गईं। उन्होंने यह बात भी स्पष्ट की कि प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था।

विनेश फोगाट का दिया उदहारण

इसके अलावा, साक्षी ने विनेश फोगाट का उदाहरण दिया, जो यह साबित कर चुकी हैं कि खिलाड़ी अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर विनेश का करियर खत्म हो गया होता, तो वह ओलंपिक तक नहीं पहुंच पाती।” साक्षी ने कहा कि प्रदर्शन करने से पहले विनेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सभी समस्याओं के बारे में बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Sonipat Gohana Fraud : पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने किया इतना बड़ा गबन, मामला सामने आया तो…