होम / IPL इतिहास में किस टीम ने कितनी बार बनाया 200 का स्कोर, जानिए

IPL इतिहास में किस टीम ने कितनी बार बनाया 200 का स्कोर, जानिए

• LAST UPDATED : May 26, 2022

इंडिया न्यूज,Sports News: आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में कुल दस टीमों ने हिस्सा लिया है। गुजरात और लखनऊ दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार खेल रही है। आईपीएली के इतिहास की शुरूआत अप्रैल 2008 में शुरूआत हुई थी। आईपीएल 2022 में ये इस लीग का 15वां सीजन चल रहा है। इस सीजन में एक से बढ़कर एक कई शानदार रोमांचक मुकाबेल देखने को मिले है।

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के नाम है। बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 5 विकटों के नुकसान पर 263 रनों का स्कोर बनाया था।

IPL में किन टीमों ने कितनी बार बनाया 200 का स्कोर 

आईपीएल इतिहास में चेन्नई टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। अभी तक सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा स्कोर चेन्नई टीम ने बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर 5 विकटों के नुकसान पर 246 है। चेन्नई टीम ने यह स्कोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 अप्रैल 2010 में बनाया था।

RCB 22 बार, पहले स्थान पर  

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कई बार 200 का स्कोर बनाया है। बैंगलोर ने 21 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। हालांकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नही जीता पाई है।

बैंगलोर ने सबसे बड़ा स्कोर 5 विकटों के नुकसान पर 263 का स्कोर बनाया है। जोकी 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 175 रनों की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेली थी।

PBKS 17 बार, तीसरे स्थान पर 

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में 17 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पंंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। पंजाब किंग्स भी अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन उन्होंने 17 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा का स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।

अब तक का पंजाक किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 232 रनों का है। यह स्कोर 2011 में पंजाब ने बैंगलोर के खिलाफ बनाया था।

MI 16 बार, चौथे स्थान पर

पांच बार आईपीएल का खिताब चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 16 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहली बार 200 का स्कोर 23 अप्रैल 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 202 -7 का स्कोर बनाया था।

KKR 15 बार, पांचवे स्थान पर

आईपीएल का 2 बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। कोलकाता ने सबसे पहले 2008 में आईपीएल इतिहास के पहले ही मुकाबले में 200 का आंकड़ा पार किया था। इस मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीन विकटों ेके नुकसान पर 222 का स्कोर बनाया था। आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 245-6 है ,जोकि कोलकाता ने 2018 में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंदौर में बनाया था।

RR 14  बार, छठे स्थान पर

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक 14 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। राजस्थान ने अप्रैल 2008 में सबसे पहली बार डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया था, इस मैच में राजस्थान ने 7 विकटों के नुकसान पर 217 का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान ने इसके अलावा उनका आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर 226/6 बनाया है, जोकि उन्होंने किंग्स क पंजाब के खिलाफ 2020 में बनाया था।

 SRH 12 बार, सातवे स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। हैदराबाद टीम आईपीएल का हिस्सा 2013 में पहली बार बनी थी। इन्होने 12 बार 200 का स्कोर पार किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले मई 2014 में 205-5 का स्कोर किंग्स पंजाब के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 231-2 है, जोकि 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मार्च 2019 में बनाया था।

DC 10 बार, आठवे स्थान पर

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सबसे कम बार 200 का स्कोर बनाने वाली टीम है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले 2011 में किंग्स पंजाब के खिलाफ अप्रैल 2011 में 231-4 का स्कोर बनाया था। बात दे की, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नही जीता है।

नोट: इन आकडों की लिस्ट में डेक्कन चार्जर्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और गुजरात लायंस टीमों के आंकड़े शामिल नहीं है।

ये भी पढ़े: IPL 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में RCB के खिलाफ LSG की 14 रनो से हार, दूसरे क्वालीफ़ायर मैच में RR से भिड़ेगी RCB

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox