होम / Akshar Patel reached Mahakal temple : अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर

Akshar Patel reached Mahakal temple : अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर

• LAST UPDATED : February 27, 2023

इंडिया न्यूज़, खेल डेस्क (Akshar Patel reached Mahakal temple): भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल आज सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ने करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया।

महाकाल मंदिर में पंडित यश पुजारी ने गर्भगृह में अक्षर पटेल और मेहा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक कराया। बता दें कि अक्षर पटेल और मेहा की पिछले महीने ही शादी हुई है। शादी के बाद पहली बार ये दोनों बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।

महाकाल के दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि भस्म आरती में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। आज मेरा 5 वर्षों का सपना पूरा हुआ। इससे पहले 2016 में आया था, लेकिन तब भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाया था। इस बार सौभाग्य मिला और बहुत अच्छा लगा। शादी के बाद आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।

यह भी पढ़ें :  अपने दामाद की गेंदबाजी से खुश हैं शाहिद अफरीदी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox