Amit Panghal CWG 2022 : हरियाणा में जन्मे अमित पंघाल का गोल्ड पर कब्जा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Amit Panghal CWG 2022): बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा हमेशा की तरह इस बार भी ऊंचाइयों को छू गया है। बता दें कि 10वें दिन भी भारत के लिए शुरूआत करते काफी अच्छी रही। अमित पंघाल ने फाइनल मुकाबले में गेम्स की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड के मुक्कबाज कायरन मैकडोनल्ड को हराकर गोल मेडल अपने नाम किया।

पंघाल ने इस तरह पिछले चरण के रजत पदक का रंग बेहतर किया। उन्होंने पुरुषों के फ्लाइवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 के अंतर से मात दी।

पहले ही राऊंड में शुरू हो चुकी थी अमित की बढ़त

अमित ने सेमिफाइनल में भी दमदार प्रदर्शन किया था। विजयी रथ को बरकरार रखते हुए अमित ने फाइनल में जीत हासिल की। अमित ने पहले ही राउंड से पॉइंट्स में बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में भी जान लगा दी। तीसरा राउंड खत्म होने तक आगे रहे और मैच अपने नाम किया। अमित ने इंग्लैंड के कायरन मैकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।

अमित पंघाल का जन्म स्थान

बता दें कि हरियाणा के जिला रोहतक में जन्मे अमित पंघाल ने विश्व मंच पर अपने दमदार मुक्के की धमक से इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया। अमित का जन्म 16 अक्टूबर, 1995 को रोहतक के मैना में हुई था। 49 किलो भार वर्ग में खेलने वाले 23 साल के अमित अब 52 किलो भार वर्ग में बॉक्सिंग करते हैं।

2017 से शुरू हुआ कामयाबी का सफर

साल 2017 में अमित का बॉक्सिंग में कामयाबी का सफर शुरू हुआ था। इसी साल एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया था। इसी साल अमित ने विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू किया और क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा का जलवा, 9वें दिन कुश्ती में 6 पदक, 1 बॉक्सिंग में जीता

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result : फिरोजफुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान आगे, इन मुस्लिम उम्मीदवारों का भी जानें हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना…

2 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर…

31 mins ago

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले- PM Modi को जलेबी भेजेंगे

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले-…

31 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : परिणाम से पहले Hooda ने ये दिया बड़ा बयान

बोले- हुड्‌डा न न टायर्ड और न रिटायर्ड, सीएम पद को लेकर हाईकमान ही करेगा…

52 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए…’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी का बड़ा दावा

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए...’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी…

1 hour ago