होम / आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 6 छक्के मारकर जड़ा अर्धशतक

आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 6 छक्के मारकर जड़ा अर्धशतक

• LAST UPDATED : August 28, 2021

दिल्ली

आंद्रे रसेल  ने सीपीएल 2021 में जमैका तल्लावाह की ओर से खेलते हुए धमाका कर दिया है. सीपीएल 2021  के तीसरे मैच में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ रसेल ने केवल 14 गेंद पर अर्धशतक जमाकर तूफानी पारी खेली। रसेल के द्वारा जमाया गया 14 गेंद पर पचासा सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है।

रसेल ने अपनी 50 रन की नाबाद पारी में 3 चौके और 6 छक्के जमाए। विस्फोटक रसेल की पारी के दम पर ही जमैका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाने में सफल रही।

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे रसेल ने गेंदबाजी की खूब धुनाई की और 6 छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 गेंद खेले जिसमें 9 गेंद पर उन्होंने चौके और छक्के की बरसात कर डाली। यही नहीं, रसेल ने पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज़ के एक ओवर में 4 छक्के जड़े।

रसेल की आतिशी पारी के अलावा केनर लुईस ने 48, वॉल्टन ने 47 रन और हैदर अली ने 35 रन की पारी खेली। इसके अलावा जमैका टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 26 गेंद पर 38 रन बनाए।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox