होम / CM मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को दिया सन्देश, खेल भावना को रखे सर्वोपरि

CM मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को दिया सन्देश, खेल भावना को रखे सर्वोपरि

BY: • LAST UPDATED : June 5, 2022

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के साथ साथ देशभर के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म हुआ, जब केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की विधिवत रूप से शुरुआत की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

CM Manohar Lal Gave a Message To The Players

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का उद्घाटन समारोह में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है जब इतने बड़े खेल त्योहार की शुरुआत हुई है। उन्होंने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ-साथ हरियाणा खेल विभाग व अन्य टीमों की इस सफल आयोजन के लिए भूरी- भूरी प्रशंसा की।

हार-जीत नहीं रखती महत्व: CM मनोहर लाल

CM Manohar Lal Gave a Message To The Players

मुख्यमंत्री ने इन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को को संदेश देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को सर्वोपरि रखें और मन लगाकर खेलें। खेल में हार-जीत ज्यादा महत्व नहीं रखती, महत्व इस बात का है कि आप कैसा खेले और कैसे खेले। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही बहुत बड़ा महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से मीठी और अनमोल यादें साथ लेकर जाएंगे। भविष्य में यही यादें उन्हें फिर से हरियाणा में आने के लिए प्रेरित करेंगी।

सीएम मनोहर ने पीएम मोदी का विशेष रूप से किया आभार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर हमारे खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और प्रदेश में मौजूद मजबूत खेल की नीव को देखते हुए ही केन्द्र सरकार ने हरियाणा को ‘खेलो इण्डिया-2021’ की मेजबानी करने का दायित्व सौंपा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

इन जगहों पर होगा खेलो का आयोजन

खेलो इण्डिया-2021 की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 5 स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 खेलों के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 8500 खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न खेलों में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। खेलो इंडिया 4 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगे| इन खेलों का आयोजन पंचकूला, अम्बाला, शाहबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी होगा।

खिलाड़ियों के लिए किये गए हैं विशेष प्रबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों तथा खाने के लिए उच्च गुणवत्ता के पौष्टिक आहार का प्रबंध किया गया है। खिलाड़ियों को होटल से आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने के लिए उचित प्रबंध किया गया है। हर पल-हर स्थल की जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड, इश्तिहार, गाइड मैप इत्यादि लगाए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को कोई असुविधा न हो।

हरियाणा की शानदार उपलब्धियां

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति। इसी खेल संस्कृति के चलते यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर करता है अभिमान: गृह मंत्री अमित शाह

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT