होम / IPL 2022 सीजन से CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, MI ने तोड़ा सपना

IPL 2022 सीजन से CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, MI ने तोड़ा सपना

• LAST UPDATED : May 13, 2022

 इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

IPL 2022 : आईपीएल 2022 के 15वे सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 59वां मैच खेला गया था। बता दे की मुंबई टीम इस मुकाबले से पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। लेकिन वीरवार के दिन दोनों टीमों के बीच हुए मैच में मुंबई टीम ने चेन्नई टीम को 5 विकटों से हराकर महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) का सपना भी तोड़ दिया है। मुंबई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई टीम को केवल 97 रनों से हराकर चेन्नई टीम को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया।

मुंबई टीम के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई के इस मुकाबले को भारत और पाकिस्तान जैसा मानते हैं। वीरवार के दिन मुंबई और चेन्नई मुबई के वानखेड़े स्टेड़ियम मे दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

IPL 2022

पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई टीम को शुरूआती झटके लगे जिसके कारण टीम अच्छा स्कोर नही बना पाई। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अकेले संघर्ष करते हुए 33 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन मुंबई टीम के लिए यह लक्ष्य छोटा था। मुंबई टीम ने लक्ष्य का पिछा करते हुए जवाब में बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेटों के नुकासान पर 15 ओवरों में मैच जीत लिया।

CSK प्लेऑफ से बाहर

IPL 2022

चेन्नई टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई के खिलाफ ये मैच जीतन जरूरी था। चेन्नई टीम ने अब तक 11 मैच खेलकर खेलने के बाद 4 मैच जीते थे और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए लगातर 3 मैच जीतने जरूरी थे। मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेआफ की दौड से बाहर कर दिया है।

MI पहले ही प्लेआफ से बाहर

IPL 2022

आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। मुंबई ने 12 मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल कर अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर स्थित है। एक टीम को सीजन में 14 मैच खेलने होते है। मुंबई टीम अपने इस मुकाबले से पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : भारतीय खिलाड़ियों में कमाई के मामले में Virat Kohli No1

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox