स्पोर्ट्स

Haryana News : हरियाणा में 34वां खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन, पहले स्थान पर रहा पंजाब

India News (इंडिया न्यूज़) Haryana News : हरियाणा प्रदेश की  खेलों के  मैदान में जो उपलब्धियां है. वह पूरे देश में ऊपर नहीं बल्कि इतनी ज्यादा ऊपर है, हरियाणा की आबादी भारत के आबादी के लिहाज से  केवल दो प्रतिशत है. लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हरियाणा के खिलाड़ी के जो मेडल लेकर आते है. वह देश के  कुल मेडल में करीब एक तिहाई है।

34वां उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का आयोजन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान में 34वां उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय खेलकूद समारोह सोमवार को खत्म हुआ। यह खेल आयोजन स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म विद्यालय उचाना मंडी  में हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचाल, जम्मू-कश्मीर प्रदेश से खिलाड़ी पहुंचे। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्गों की प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह आयोजन उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र सुरेंद्र अत्री के अध्यक्षता में हुई।

परिणाम हुए घोषित

बता दें, इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीत के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस प्रतियोगिता में पंजाब नेे अपना दबदबा बनाया। महिलाए के तीन वर्गों में और पुरुष के दो वर्गों में पंजाब की टीम पहले स्थान पर रही। पुरषें में अंडर-11 में पंजाब प्रथम, हरियाणा द्वितीय, दिल्ली तृतीय। अंडर-14 में पंजाब प्रथम, दिल्ली द्वितीय, हरियाणा तृतीय। अंडर-17 में दिल्ली प्रथम, हिमाचल द्वितीय, पंजाब तृतीय। अंडर-19 में दिल्ली प्रथम, पंजाब द्वितीय, हरियाणा तृतीय।

महिलाओं के वर्ग में अंडर-11 में पंजाब प्रथम, हिमाचल द्वितीय, हरियाणा तृतीय। अंडर-14 में पंजाब प्रथम, हिमाचल द्वितीय, जम्मू-कश्मीर तृतीय। अंडर-17 में हिमाचल प्रथम, पंजाब द्वितीय, हरियाणा तृतीय। अंडर-19 में पंजाब प्रथम, हिमाचल द्वितीय, दिल्ली एवं हरियाणा संयुक्त तौर पर तृतीय।

  खेल मेंं कुल 354 खिलाडी रहे शामिल

इस खेल में  कुल 354 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे। पुरुष और महिलाओं  के लिए अलग-अलग मैदानों में खेल आयोजित कराया गया। पहली बार उचाना में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वंदना में हिमाचाल, गीत में जम्मू-कश्मीर, अनुशासन में पंजाब, मार्च पास्ट में हरियाणा प्रथम रहा।  सभी विजेताओं को भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र अत्री ने  सम्मानित गया। बेटी बचाओ हरियाणवी गीत पर छात्राओं ने समूह में डांस भी किया।

बृजेंद्र सिंह ने कही यह बात

सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा में संस्कार, अनुशासन के साथ खेल भी जरूरी। हरियाणा  राज्य अब खेलों का हब बनकर ऊभर रहा है। मुक्केबाजी हो या कबड्डी, कुश्ती के मैदान ने हरियाणा के बेटे-बेटियों को अलग पहचान दिलाई है। भाला फैंक में हरियाणा की धरती से नीरज चोपड़ा प्रदेश का नाम रौशन किया। पहले युवा केवल क्रिकेट तक ही सीमित थे लेकिन अब तरह-तरह के खेल युवा खिलाड़ी खेलने लगे जैसे हॉकी, फुटबॉल की तरफ युवाओं का रूझान बढ़ा है।

Also Read

Haryana News : शेरपा बैठक में दिखा हरियाणा का विकास, विदेशी भी हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता के हुए दिवाने 

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

30 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago