इंडिया न्यूज़, Sports News : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में पंचकूला से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शानदार आगाज किया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया। आर्मी बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अगले 10 दिनों तक पदक के लिए खिलाड़ियों के दम-खम का गवाह बनेगा। 2,262 लड़कियों सहित 4,700 से अधिक एथलीट 5 स्वदेशी खेलों सहित 25 रोमांचक खेलों में स्वर्ण और गौरव के लिए संघर्ष करेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान लोकप्रिय पंजाबी और हिंदी रैपर दिलिन नायर, जिन्हें रफ़्तार के नाम से जाना जाता है, शो-स्टॉपर के रूप में प्रदर्शन करते हुए दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर दिया। रफ़्तार ने खेलो इंडिया एंथम ‘अब की बार हरियाणा’ के अपने गायन के साथ शाम को जीवंत कर दिया, जिससे प्रत्येक व्यक्ति का उत्साहवर्धक हुआ।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोकप्रिय शुभंकर विजया द टाइगर और जया द ब्लैकबक अखाड़े में नाचते हुए आए। हालांकि, सबसे जोरदार तालियां और जोश हरियाणा के अपने शुभंकर ‘धाकड़ द बुल’ के लिए देखने को मिला। इसे ट्रैक्टर पर स्टेडियम में ‘हम, हम, हम- खेलो इंडिया एंथम के साथ ले जाया गया।
खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार हरियाणा ने राज्यव्यापी मशाल रिले का भी आयोजन किया। विशेष रूप से डिजाइन किए गए कैंटर ने सभी जिलों का दौरा किया और खेलों को बढ़ावा दिया तथा बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया।
खेलों की मशाल को स्टेडियम में नाटकीय रूप से प्रवेश करने के बाद जलाया गया, जहां से इसे 25 दिन पहले झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस दौरान एथलीटों ने खेल के नियमों और निष्पक्ष खेल की भावना से सम्मान व पालन करने के लिए ओलंपिक शैली की शपथ ली।
यह भी पढ़ें: CM मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को दिया सन्देश, खेल भावना को रखे सर्वोपरि
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों व हरियाणा वासियों के लिए खुशी की बात है कि हरियाणा गठन के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी हरियाणा कर रहा है।
यह मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की खेल नीति व उन्हीं के प्रयासों के फलस्वरूप हरियाणा को मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी हरियाणा के लोगों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें: पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर करता है अभिमान: गृह मंत्री अमित शाह
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…