Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के पहलवानों ने की पदकों की बरसात, आठवें दिन कुश्ती में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य जीते

इंडिया न्यूज़, Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिघम में चल रही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन हरियाणा के पहलवानों ने देश के लिए पदकों की बरसात की। हरियाणा के दिग्गज पहलवानों ने मैदान पर उतरते ही अपने दांव-पेंच लगाने शुरू किए और देश के लिए पदक लाने में सफल रहे। बता दें कि, 8वें दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते। इसके साथ भारत अब तक कुल 26 पदक जीत चुका है।

देश के दिग्गज खिलाड़ियों में पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड, पहलवान साक्षी मलिक ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहलवान दीपक पूनिया ने पाकिस्तान पहलवान को चित कर स्वर्ण पदक, पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीता व पहलवान दिव्या काकरन ने कांस्य पदक और पहलवान मोहित ग्रेवाल ने भी कांस्य पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। (Commonwealth Games 2022)

पहलवान बजरंग पूनिया का प्रदर्शन

बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। बजरंग पूनिया ने पुरूष 65 किग्रा कैटेगिरी में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया।बजरंग ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने रजत पदक जीता था।

साक्षी मलिक ने रचा इतिहास

हरियाणा के रोहतक की पहलवान साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया। साक्षी ने पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। साक्षी ने 62 किग्रा भार कैटेगरी में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड जीता है। इन्होंने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर 4 अंक हासिल कर मुकाबले में जीत दर्ज की। बता दें कि साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 2014 में सिल्वर और 2018 ब्रॉन्ज पदक जीता था।

पहलवान दीपक पूनिया का अद्भुत प्रदर्शन

पहलवान दीपक पूनिया ने 86 किग्रा भार वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 हराकर गोल्ड मेडल जीता है। दीपक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंचे। इससे पहले दीपक ने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के मुरे को 3-1 से हराया था। वहीं, उसके बाद क्वार्टर फाइनल में शेकू कसेसगामा को 10-0 हराया था।

पहलवान अंशु मलिक का प्रदर्शन

पहलवान अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है। इन्हें फाइनल में नाइजीरिया की पहलवान ओडानायो फोलासाडो से 7-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अंशु ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं थी।

दिव्या काकरन ने जीता कांस्य

दिव्या ने 68 किग्रा भार वर्ग में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। दिव्य ने कांस्य पदक 30 सेकंड में हासिल कर लिया। बता दें कि, दिव्य काकरन ने कॉनवेल्थ 2018 भी कांस्य पदक जीता था।

पहलवान मोहित ग्रेवाल ने भी जीता कांस्य पदक

पहलवान मोहित ग्रेवाल ने 125 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। मोहित ने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से मात देकर जीत दर्ज की। शुक्रवार के दिन कुश्ती में भारत का यह छठा पदक रहा।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: सुधीर ने राष्ट्रमंडल गेम्स में रचा इतिहास, पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

38 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago