होम / IPL 2022 MI vs PBKS matCh Today मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में आज होगा मुकाबला

IPL 2022 MI vs PBKS matCh Today मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में आज होगा मुकाबला

• LAST UPDATED : April 13, 2022

IPL 2022 MI vs PBKS matCh Today

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

IPL 2022 MI vs PBKS MatCh Today आईपीएल 22वें मैच में जहां कल चेन्नई ने 23 रनों से दूसरी टीम बैंगलुरु को हराया है वहीं आज शाम को आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी होगा, क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई अब एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई। मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 में अभी तक 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली। अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है। हालांकि पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है। मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, आधा घंटा पहले टॉस होगा।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर  

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की संभावित प्लेइंग-11  

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

PBKS की संभावित प्लेइंग-11 

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

Read More: चेन्नई ने 23 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Murder in Kurukshetra : युवक को सरेआम चाकू व सुए से गोदकर उतारा मौत के घाट
Haryana Election 2024: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश
Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox