खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 : बॉक्सिंग में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

इंडिया न्यूज, Haryana News :  हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हरियाणा ने आखिरी दिन भी अपना दबदबा कायम रखा। बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन बन गया। हरियाणा की ओर से 8 लड़कियां और 5 लड़के फाइनल में पहुंचे थे, जिसमें 6 गोल्ड छोरियों ने और 4 गोल्ड छोरों ने अपने नाम करके खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 का चैंपियन बनाने की रेस में हरियाणा का स्थान मजबूत कर दिया है।

6 गोल्ड जीतकर छोरियों ने दिखाया अपने पंच का दम

45-48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रकार, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने पंजाब की सुविधा भगत को 5-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

khelo india youth games 2021 Update News

इसी प्रकार, 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नेहा ने उत्तराखंड की आरती धरिया को 5-0 से मात देकर गोल्ड मेडल हरियाणा की झोली में डाला। 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की प्रीति ने मणिपुर की हुईर्डाे ग्रीविया देवी को पहले ही राउंड में नॉक आउट कर अपनी जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल जीता।

इसके अलावा, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की प्रीति दहिया ने राजस्थान की कल्पना को 4-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की लशु यादव ने दिल्ली की शिवानी को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडन अपने नाम किया वहीं 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नीरू खत्तरी ने सिल्वर और 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने सिल्वर पदक जीता। बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में छोरियों ने अपने पंच का दम दिखाकर यह साबित कर दिया कि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं हैं।

लड़कों ने झटके 4 गोल्ड

63.5 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के वंसज ने असम के ईमदाद हुसैन को हरकार गोल्ड जीता। 71 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित राठी ने चंडीगढ़ के आशिष हुड्डा को हराया और गोल्ड पर कब्जा किया। इसी प्रकार, 75 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के दीपक ने महाराष्ट्र के कुनाल घोरपड़े को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विशाल ने पंजाब के अक्श गर्ग को हराकर गोल्ड मेडल जीता। 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आशिष ने सिल्वर पदक जीता।

हरियाणा ने लगाया गोल्ड का अर्धशतक

बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोल्डन पंच लगाकर हरियाणा के खाते में 10 पदक जोड़े, जिसकी बदौलत हरियाणा ने गोल्ड का अर्धशतक लगा दिया। हरियाणा के खाते में 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक हैं और कुल 137 पदकों के साथ मेडल टैली में पहले नंबर पर काबिज है।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: बॉक्सिंग में हरियाणा की छोरियां छोरों से आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

24 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

46 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago