खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा दिन: हरियाणा को कुश्ती में मिले 5 स्वर्ण सहित 11 पदक

इंडिया न्यूज, Haryana News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान रविवार को खेले गए कुश्ती मैच में हरियाणा का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहलवानी में छोरियों ने दिखाया कि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं। हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाकर राज्य के लिए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खेलो इंडिया की पदक तालिका में अपना स्थान बरकरार रखा। 5 में से 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम रहे। 51 किलोग्राम भार वर्ग ग्रिको-रोमन लड़कों की कुश्ती में हरियाणा ने क्लीन स्वीप किया। स्वर्ण पदक के लिए खेला गया मैच सबसे खास रहा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा के थे, जिसमें रोनित ने 3 पॉइंट के साथ स्वर्ण पदक अपने कब्जे में किया और राहुल ने 1 पॉइंट के साथ रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में हरियाणा के कपिल दलाल व पंजाब के स्माईल ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

गोल्ड जीतकर गौरवान्ति महसूस कर रहा : रोहित शर्मा

इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे 7 साल से कुश्ती कर रहे हैं। इसी प्रकार, 92 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में साहिल जागलान ने हरियाणा को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। फाइनल मैच में साहिल जागलान ने पंजाब के खिलाड़ी रोबिनप्रीत सिंह को मात देकर यह मुकाबला अपने नाम किया।

इस भार वर्ग में लड़कियों का रहा दबदबा

46 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों के फाइनल मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे। तनु ने स्नेहा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और स्नेहा को रजत मिला।

60 किलोभार में अंकित ने झटका गोल्ड

60 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको-रोमन लड़कों की कुश्ती में स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मैच में भी दोनों खिलाड़ी हरियाणा के थे, जिसमें से अंकित ने आशीष मोर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और आशीष मोर को रजत के साथ संतोष करना पड़ा। इसी स्पर्धा में हरियाणा रवि कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की ज्योति ने महाराष्ट्र की प्रगति गायकवाड़ को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में हरियाणा की अंजलि ने महाराष्ट्र की साक्षी पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें:  हरियाणा के पंचकूला से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

10 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

19 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

49 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

57 mins ago