होम / शाहाबाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरुष हॉकी के लीग मैच का शुभारंभ

शाहाबाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरुष हॉकी के लीग मैच का शुभारंभ

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News:  पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में इंडिया यूथ गेम्स 2021 आयोजित हो रहे हैं। आज शाहाबाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरुष हॉकी के लीग मैचों का शुभारंभ हुआ। पहला मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने बिहार को 10-0 गोल के अंतर से पराजित किया।दूसरा मैच हरियाणा व पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब तथा हरियाणा की टीम ने 3-3 गोल करते हुए बराबरी का स्थान हासिल किया और दोनों टीमों ने 1-1 अंक प्राप्त किया। अगले दो मैच दोपहर 3.30 बजे से आरम्भ होंगे जोकि झारखंड, मणिपुर, चंडीगढ़ तथा उड़ीसा की टीमों के बीच खेला जाएगा। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि 4 जून को सुबह 7 बजे से शाहबाद हॉकी खेल प्रांगण में इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है।

शाहबाद खेल प्रांगण में 8 राज्यों के बीच कुल 12 लीग मैच

शाहबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल प्रांगण में 8 राज्यों के बीच कुल 12 लीग मैच खेले जाएंगे और यह मैच 4, 5 और 7 जून को खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 6 और 8 जून को विश्राम का दिन रखा गया है। इस गेम्स का आयोजन हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें से जो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी उन्हें पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर उच्चतम स्थान हासिल करना होगा।

पूल ए-बी में ये टीमें शामिल

इस प्रतियोगिता में 2 पूल बनाए गए है। पूल ए में झारखंड, मणीपुर उडीसा और चंडीगढ़ तथा पूल बी में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार को शामिल किया गया है।

ये बोले शाहाबाद हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह

शाहाबाद में आयोजित पुरुष हॉक लीग मैचों पर शाहाबाद हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और खिलाड़ियों की ईनामी राशि में कई गुना भारी इजाफा करने सहित अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन मिला और खिलाड़ियों में नए जोश का संचार हुआ। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है जिसका फायदा प्रदेशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा। मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है। हरियाणा में खेल का खूब टैलेंट है, बस उसे तराशने की जरूरत है, जिसमें ये स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खेलों में 45 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक

पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। खिलाड़ी कुल 1866 पदकों जिनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल है, के लिए अपने जोहर दिखाएंगे। 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। आयोजन स्थल में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘खेलो इंडिया यूथ’ गेम्स आज से होंगे शुरू, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
Anil Vij’s Counter Attack On Congress : मेनिफेस्टो हमने कॉपी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया 
Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 
Cyber ​​Fraud Gang Busted : फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे
Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, देश भर में होगी पानीपत मॉडल की बात
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox