खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी के लिए हरियाणा तैयार

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए कई मायनों में होगा खास

  • मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने की खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 की तैयारियों के संबंध में बैठक

  • 4 जून से 13 जून तक होने वाले इन खेलों में भाग लेंगे 8,000 से अधिक एथलीट

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए कई मायनों में खास होंगे। एक ओर जहां 8,000 से अधिक एथलीट इन खेलों में भाग लेंगे तो वहीं खेल के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थापित हरियाणा की पहचान और पुख्ता होगी। हरियाणा सरकार द्वारा इस भव्य आयोजन को प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियां के संबंध में विभिन्‍न्‍ हितधारकों और अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा की मेज़बानी में रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को भी कोई समस्या न आए। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि 7 मई को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत होंगे। इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी गरीमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर और लोगो भी लॉन्च किया जाएगा।

शुभंकर या अन्य आकर्षक प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे

डॉ. अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समयरेखा तैयार की जानी चाहिए। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों व खेल परिसरों, जहां ये खेल आयोजित किए जाएंगे, वहां शुभंकर या अन्य आकर्षक प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा ग्राफिटी वॉल भी स्थापित की जाएंगी, ताकि दर्शक इस आयोजन की अद्भुत यादें अपने साथ वापिस ले जा सकें। उन्होंने कहा कि 4 जून से 13 जून, 2022 तक होने वाले प्रत्येक खेल आयोजन में प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। ये लोक कलाकार हरियाणा की कला एवं संस्कृति को प्रतिबिम्बित करेंगे। इसके अलावा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, प्रदेशभर का दौरा करेगा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक हितधारक इस भव्य आयोजन में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करे।

खेलों का आयोजन संयुक्त रूप से राज्य सरकार-साई कर रहा

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन संयुक्त रूप से राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखम्ब और योगासन शामिल हैं। ये खेल आयोजन पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में खेल विभाग के निदेशक  पंकज नैन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन)  अमन कुमार सहित खेल और जनसंपर्क विभाग के ‌वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), के सचिव रोहित भारद्वाज भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार को झटका: वीसी से ही होगी डेरामुखी की पेशी 

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

16 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

27 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

55 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

1 hour ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago