होम / ‘खेलो इंडिया यूथ’ गेम्स आज से होंगे शुरू, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

‘खेलो इंडिया यूथ’ गेम्स आज से होंगे शुरू, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज़,Sports News : ‘खेलों इंडिया यूथ’ गेम्स 2021 के शुभारंभ आज शाम 7.30 बजे होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकुला में स्थित ताऊ देवी लाल स्पोट्स स्टेडियम में पहुंचेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से लेकर 13 जून तक चलेंगी। जिसकों लेकर खिलाड़ियों में बहुत ही उत्साह है। वहीं दर्शको के मनोरंजन के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। ‘खेलो इंडिया यूथ’

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 250 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। जिसमें 139 करोड़ रूपए की लागत नए खेलों के निर्माण और पुराने बुनियादी ढ़ाचों को ठीक करने में लगी है।

पहली बार इन पांच खेलो का होगा आयोजन

खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच नए खलों को आयोजन किया जाएगा। जिसमें गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट है और मलखंभ व योग फिटनेस से जुड़े हैं।

1866 मेडल्स के लिए खेलेंगे खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के करीब 8500 खिलाड़ी व कोच कार्यक्रम में हिस्सा बनेंगे। खिलाड़ी मैदान में 1866 मेडल्स के लिए खेलेंगे जिसमें से 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पद शामिल है।

25 खेलों का आयोजन पंचकूला , अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली इन पांच शहरों में किया जाएगा। जिसका मुख्य आयोजन पंचकूला के देवी लाल स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम में लगभग 7 हजार दर्शक रोमांचक पल का आनंद उठा सकते है।

ये भी पढ़े : साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरिज में इन भारतीय खिलाड़ियों को नही मिला मौका, जानिए

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

kalka Assembly Constituency : हरियाणा की सबसे आख़िरी चोटी मोरनी के गांव टीपरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भव्य स्वागत
Gurugram Murder : अपनी ही बहन का उजाड़ दिया सुहाग, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम
Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और कांग्रेस चला रहे अभियान
Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा को नशा तस्करों से मुक्त कराएंगे’, हरियाणा वालों से भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा वादा
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच BJP को एक और बड़ा झटका, भाजपा पार्षद सुनीत कांग्रेस का बने हिस्सा
Haryana Vidhansabha Election: BJP की तरफ से किसानों को बड़ा तोहफा, अब नहीं करना पड़ेगा प्रदर्शन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox