IPL 2022 सीजन में शमी की गेंद पर लिविंगस्टोन ने लगाया 117 मीटर का सबसे लम्बा छक्का

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 : आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच 48वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच खेला गया था। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में पंजाब टीम को गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इन दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ था। उस मैच में गुजरात को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी और राहुल तेवतिया ने उन दोनों गेंदों पर छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। बता दें कि इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम इस साल अभी तक महज 1 ही मुकाबला हारी थी।

लेकिन इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी और अपनी पिछली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन ने कढछ 2022 का सबसे लम्बा छक्का भी जड़ दिया। लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शामी की एक गेंद को 117 मीटर दूर पहुंचा दिया।

लंबे छक्कों की लिस्ट में पहले भी लिविंगस्टोन का नाम दर्ज

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए माहिर हैं। वें गेंद को पूरी ताकत के साथ हिट करते हैं। आईपीएल 2022 में तो वें कईं बड़े-बड़े छक्के जड़ चुके हैं। कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का लम्बा छक्का लगाया। यह अब तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले लिविंगस्टोन 106 और 108 मीटर के छक्के भी जड़ चुके हैं।

लेकिन अब उन्होंने 117 मीटर का छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया। लिविंगस्टोन का 117 मीटर का छक्का देखकर मैदान में मौजूद सभी लोग हैरान थे। उन्होंने मोहम्मद शामी की 134.7 ‘स्रँ की स्पीड की गेंद पर यह छक्का लगाया। गुजरात के खिलाफ लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से 3 छक्के और 2 चौके निकले।

IPL 2022 के सबसे लम्बे छक्के

आईपीएल 2022 के इस सीजन में लियाम लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का सबसे लम्बा चक्का लगाकर पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर डेवॉल्ड ब्रेविस 112, तीसरे स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन 108 मीटर, चौथे स्थान पर जोस बटलर 107 मीटर, और 106 मीटर का छक्का लगाकर पांचवे स्थान पर भी लियाम लिविंगस्टोन का नाम दर्ज है।

(IPL 2022)

यह भी पढ़ें : कगिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी को लेकर फैंस के ट्विटर पर रिएक्शन

यह भी पढ़ें : Points Table के माध्यम से जानिए कौन सी टीम किस स्थान पर

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

5 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

32 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago