होम / CWG 2022 Schedule Day 6: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन आज इन खिलाड़ियों से रहेगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

CWG 2022 Schedule Day 6: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन आज इन खिलाड़ियों से रहेगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

• LAST UPDATED : August 3, 2022

इंडिया न्यूज़, CWG 2022 Schedule Day 6: इंगलैंड के बर्मिघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज छठा दिन है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला बारबाडोस के साथ होगा। ये मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं आज निकहत-लवलीना और वेटलिफ्टिंग में गुरदीप से पदक की उम्मीद रहेगी।

CWG 2022 Schedule Day 6

कॉमनवेल्ट गेम्स 2022 में भारत अब तक 13 पदक जीत चुका है। जिसमे 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। बता दें कि, भारत के बॉक्सिंग में आज 5 मुकाबले होने हैं और हर बॉक्सर खिलाड़ी मैच में जीतते ही पदक हासिल कर लेगा। वहीं आज वेटलिफ्टिंग में भारत का पदक की उम्मीद रहेगी। आज 3 एथलीट अपना दम दिखाएंगे। जानिए आज छठे दिन का शेड्यूल

भारतीय खिलाड़ियों के छठे दिन का शेड्यूल

  • क्रिकेट
    महिला टी20 – भारत बनाम बारबाडोस – रात 10.30 बजे
  • हॉकी
    महिला पूल ए – भारत बनाम कनाडा दोपहर 03.30 बजे
    पुरुष पूल बी – भारत बनाम कनाडा – शाम 06.30 बजे
  • जूडो
    महिला 78 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल – तुलिका मान – दोपहर 2.30 बजे
    पुरुषों का 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – दीपक देसवाल – दोपहर 2.30 बजे
  • लॉन बाउल्स
    पुरुष एकल – मृदुल बोरगोहेन – दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे
    महिला जोड़ी – भारत बनाम नीयू – दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे
    पुरुष चार – भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड – शाम 7.30 बजे और रात 10.30 बजे
    महिला ट्रिपल – भारत बनाम नीयू शाम 07.30 बजे
  • स्क्वैश
    मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 32 बनाम श्रीलंका – दोपहर 03.30 बजे
  • वेटलिफ्टिंग
    पुरुष 109 किग्रा – लवप्रीत सिंह – दोपहर 02.00 बजे
    महिला 87 किग्रा – पूर्णिमा पांडे – शाम 06.30 बजे
    पुरुष 109 किग्रा – गुरदीप सिंह – रात 11 बजे
  • बॉक्सिंग महिला
    45 किग्रा से अधिक – 48 किग्रा क्वार्टरफाइनल – नीतू गंगहास शाम 4:45 बजे
    48 किग्रा से अधिक – 50 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – निकहत ज़रीन, रात 11:15 बजे
    64 किग्रा से अधिक – 70 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – लवलीना बोर्गोहैन, 4 अगस्त, रात 12:45
  • बॉक्सिंग पुरुष
    75 किग्रा से अधिक – 80 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – आशीष कुमार 4 अगस्त रात 2 बजे
    54 किग्रा से अधिक – 57 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – हुसाम मुहम्मद शाम 5:45 बजे

यह भी पढ़ें : खेलो इंडिया के तहत दिल्ली में होगा जूनियर वुमेंस स्विमिंग सीरीज का आयोजन, खिलाडी 15 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox