Asia Cup 2022 में आज पाकिस्तान vs अफगानिस्तान होंगी आमने-सामने, पाकिस्तान की हार पर टिकीं भारत की उम्मीद

इंडिया न्यूज़, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में सुपर-4 को चौथ मुकाबला आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इससे पहले सुपर 4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में पकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में अफगानिस्तन टीम को फाइनल की दौड़ मे बने रहने के लिए आज का यह मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है।

पाकिस्तान की हार पर टिकीं भारत की उम्मीद

आज के मुकाबले में भारत टीम के फाइनल की उम्मीद अफगानिस्तान की जीत पर टिकी हैं। इसलिए करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहे अफगानिस्तान पर रहने वाली है। यदी आज का मुकाबला अफगानिस्तान टीम जीत जाती है तो 9 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में भारत को श्रीलंका की जीत की दुआ करनी होगी। हालांकि अगर अफगानिस्तान की टीम आज का यह मुकाबला हार जाती है तो भारत के साथ अफगानिस्तान टीम भी एशिया कप 2022 से बाहर हो जाएगी।

T-20 में पाकिस्तन का पलड़ा भारी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान एशिया कप में आज पहली बार आमने-सामने होंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी-20 इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बता दें कि 2013 से अब तक दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2013 और दूसरा 2019 में खेला गया था।

दोनों टीमों की संभावित Playing XI 

Pakistan Playing XI 

कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह

Afghanistan Playing Xi 

कप्तान मोहम्मद नबी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी

Asia Cup 2022

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज आज से, पांच माह में 3500 किलोमीटर का सफर करेंगे तय

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

3 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

4 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

4 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

5 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

7 hours ago