IPL 2022 60th मैच में PBKS vs RCB होंगी आमने सामने

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: 

IPL 2022 : आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे 60वां मैच खेला जाएगा। पंजाब टीम के लिए यह सीजन इतना सफल नही रहा है। पंजाब टीम की कमान मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन भी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पंजाब ने अपने 11 मैचों में से 5 में जीत हासिल कर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

वहीं बैंगलोर टीम की बात करे तो पंजाब टीम को देखते हुए बैंगलोर टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बैंगलोर ने अपने 12 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल कर 14 अंको के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। बैंगलोर टीम के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन निराश जनक रहा है। आज के मैच में दर्शकों की नजरे उनके बल्ले पर रहेंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

Playing XI PBKS 

कप्तान मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, भानुका राजपक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, संदीप शर्मा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह

Playing XI RCB

कप्तान फाफ डू प्लेसी, दिनेश कार्तिक, रजत पाटीदार, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, वानिन्दु हसारंगा, जोश हेज़लवुड, महिपाल लोमरोड़, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें : IPL 2022 के 58th मैच में RR के खिलाफ मार्श का धुआंधार प्रदर्शन कर बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

DGP Haryana ने 32 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, कहा – अधिकारी व कर्मचारी के लिए उसकी कर्मभूमि ही उसका सबसे बड़ा धार्मिक स्थल 

पंचकूला में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य…

13 hours ago

Jagadguru Swami Brahmanand के 116वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत, ब्रह्मानंद को खूबियों का किया बखान

जगद्गुरू ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज ने अपने समय में ही उठाई थी आज की कुरीतियों के…

14 hours ago