Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर PM मोदी सहित अन्य दिग्गजों ने दी बधाई

इंडिया न्यूज़, Neeraj Chopra: भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने पदक जीतकर देश को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दिया था। इस चैंपियनशिप में पदक जितने वाले नीरज पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी है।

इस जीत के बाद देशवासी जश्न में डूब गए है और सोशल मिडिया पर नीरज को लगातार बधाईया मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय सेना व देश के अन्य दिग्गजों ने नीरज को बधाई दी हैं।

PM मोदी ने बधाई देते हुए लिखा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मिडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि “नीरज हमारे देश के सबसे खास एथलीट में से एक है। विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह पल खास है। नीरज को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।” (Neeraj Chopra)

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मिडिया ट्वीटर पर नीरज को बधाई देते हुए कहा कि “नीरज चोपड़ा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। विश्व चैंपियनशिप 2022 में 88.13 मीटर की दूरी तय कर बेस्ट थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो में सिल्वर पदक जीता है। विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले नीरज पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी है। (Neeraj Chopra)

भारतीय सेना ने नीरज को बधाई देते हुए लिखा कि “नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से भारतीय सेना और देश के लोगों का सर गर्व से ऊंचा किया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतने पर भारतीय सेना सुबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है। (Neeraj Chopra)

पहलवान बजरंग पूनिया ने बधाई देते हुए लिखा “भाई नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहें। भगवान से यही प्रार्थना है।”वहीं इनके साथ देश के अन्य दिग्गजों ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी हैं। (Neeraj Chopra)

केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

Neeraj Chopra

यह भी पढ़ें : World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

22 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

47 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

1 hour ago