होम / Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर, देश को इस खेल में मिला 8वां पदक

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर, देश को इस खेल में मिला 8वां पदक

• LAST UPDATED : August 3, 2022

इंडिया न्यूज़, Commonwealth Games 2022: बर्मिघम में चल रही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के वेटलिफ्टरों का जलवा बरकरार है। गेम्स के पांचवे दिन भारत के विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीता है। विकास ने वेटलिफ्टिंग में 96 Kg कैटेगरी यह पदक हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में 8 पदक के साथ भारत अब तक कुल 12 पदक जीत चुका है।

Commonwealth Games 2022

बता दें कि, विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 KG भार उठाया। इस तरह विकास ने 96 KG वर्ग में कुल 346 KG भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 KG भार उठाया। Commonwealth Games 2022

प्रदर्शन के दौरान वेटलिफ्टिंग में विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 KG भार उठाया। इस प्रकार उन्होंने कुल 381 किग्रा भार उठाया। इस भार के साथ ओपेलोग ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।

वेटलिफ्टिंग में विकास का प्रदर्शन

स्नैच राउंड: विकास ने पहले प्रयास के दौरान 149 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 153 और फिर 155 किग्रा भार उठाया। इस दौरान स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 155 किग्रा रहा।

क्लीन एंड जर्क: विकास ने इस राउंड के पहले प्रयास में 187 KG भार और दूसरे प्रयास में उन्होंने 191 KG भार उठाया। लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 198 KG भार उठाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वह असफल रहे। इस तरह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 191 KG रहा। इस तरह स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर उन्होंने कुल 346 KG भार उठा लिया।

वेटलिफ्टिंग में भारत के 8 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में भारत का प्रदर्शन अब तक बहुत ही बेहतरीन रहा है। बता दें कि, भारत वेटलिफ्टिंग में कुल 8 पदक जीत चुका है। जिसमें मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक, संकेत महादेव सागर, बिंदियारानी देवी, विकास ठाकुर ने रजत पदक व गुरूराजा और हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक हासिल किए हैं।

Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें: CWG 2022 Schedule Day 6: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन आज इन खिलाड़ियों से रहेगी पदक की उम्मीद, जानिए शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox