होम / Womens Asia Cup 2022 Final : भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप खिताब, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

Womens Asia Cup 2022 Final : भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप खिताब, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

• LAST UPDATED : October 15, 2022

इंडिया न्यूज, Womens Asia Cup 2022 Final : भारत ने 7वीं बार फिर विमेंस एशिया कप (Womens Asia Cup) का खिताब जीत लिया है जिस कारण खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। बता दें कि शनिवार को फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर जीत का परचम लहराया।

श्रीलंका ने की पहले बैटिंग

खेल को लेकर जैसे ही टॉस की गई तो श्रीलंका ने टॉस जीती और पहले बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन भारत के बेहतर प्रदर्शन के आगे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खो दिए और मात्र 65 रन ही बना पाई।

स्मृति मंधान के छक्के ने दिलाई बड़ी जीत

वहीं भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बना डाले। बता दें कि स्मृति मंधाना के छक्के ने टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई। जैसे ही छक्का लगा तो पूरा स्टेडियम में अलग ही नजारा नजर आ रहा था। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मैच में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके मारे। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं। मालूम रहे कि भारत ने 14 साल बाद एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया है। ज्ञात रहे कि इससे पहले 2008 में दोनों का आमना-सामना हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेमलता, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), सुगंधिका कुमारी, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, हर्षिता समराविक्रमा, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया, अनुष्का संजीवनी।

ये भी पढ़ें : Public Affairs Index 2022 : 18 बड़े राज्यों में हरियाणा सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य के रूप में उभरा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox