विश्वकप से बाहर हो सकता है न्यूजीलैंड का यह अनुभवी खिलाड़ी

इंडिया न्यूज, खेल डेस्क (World Cup 2023 Update news) : भारत में इस साल खेले जाने वाले विश्व कप में न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान केन विलिम्सन का खेलना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ज्ञात रहे कि केन विलिम्सन को इस साल आईपीएल के पहले ही मैच में घुटने पर चोट लग गई थी जब वे बाउंडरी पर कैच लेने का प्रयास कर रहे थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे पुष्टि करते हुए कहा है कि केन की चोट काफी ज्यादा गहरी है और हो सकता है कि वे इस साल होने वाले विश्वकप में टीम का हिस्सा न बन सकें।

इसलिए जरूरी है केन का टीम में होना

वर्तमान में न्यूजीलैंड की टीम में केन विलिम्सन सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 161 एकदिवसीय मैच खेले हैं और इनमें 13 शतक 42 अर्धशतक लगाते हुए लगभग 48 की औसत से 6555 रन बनाए हैं। केन मध्यमक्रम में बैटिंग करने उतरते हैं और एक किस्म से उन्हें टीम की रीढ़ माना जाता है। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। न्यूजीलैंड उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियन बन चुका है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago