CM Gifted Crore to Mewat : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात को दी करोड़ों की सौगात

663
CM Gifted Crore to Mewat

इंडिया न्यूज, चण्डीगढ़:

CM Gifted Crore to Mewat : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के मंहू चौपड़ा में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित किया। उन्होंने मेवात के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीद-ए-जमीं मेवात की धरती को सलाम करता हूं। यह धरती शहीदों की धरती है। बाहरी आक्रमणकारियों ने जब भी देश पर आक्रमण किया तब-तब मेवातियों ने देश को सर्वोच्च रखा।(CM Gifted 2 Crore to Mewat)

Read More : Neha death in Punjab : नेहा की सेक्टर 11 में हुई संदिग्ध हालात में मौत

हसन खां मेवाती विदेशी आक्रमणकारियों से किया था मुकाबला CM Gifted Crore to Mewat

उन्होंने वीर सपूत शहीद हसन खां मेवाती का जिक्र करते हुए कहा कि हसन खां मेवाती ने देश के लिए अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 12 हजार मेवातियों के साथ विदेशी आक्रमणकारियों से मुकाबला किया और देश की आजादी के लिए शहादत दी। उन्होंने मेवात के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की।

Read More : Improving Maternal and Child Mortality : जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में सुधार, सर्वे में आया सामने

पिछले साल खर्च किये 1300 करोड़ CM Gifted Crore to Mewat

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने मेवात के विकास के लिए 1300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे पूर्व प्रगति रैली के आयोजक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने मुख्यमंत्री के सामने करीब 50 से अधिक मांगों को रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने लगभग सभी मांगों को पूरा करने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री ने नूंह में 30 करोड़ रुपये की लागत से जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार, नूंह खंड में फल उत्पादन के लिए ढाई करोड़ रुपये, पुन्हाना में पीडब्ल्डी रेस्ट हाउस, तिगांव पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सामान्य अस्पताल बनाने, अगोन में नई पीएचसी निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।

Read More : Mr America 2021 Winner : बॉडीबिल्डर बनने के लिए जानवरों को मारकर खाने की जरूरत नहीं : भरत

विश्राम गृह और खेल स्टेडियम को मंजूरी की घोषणा CM Gifted Crore to Mewat

उन्होंने फिरोजपुर झिरका में तिजारा रोड़ से शिवमंदिर तक स्ट्रीट लाइट, तिजारा मार्ग से सिधरावट तक बाइपास की मंजूरी भी दी । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंहू में दसवीं का स्कूल अपग्रेड कर उसे 12वीं तक करने की मंजूरी, पुन्हाना में ढाई करोड़ की लागत से सामुदायिक पार्क की मंजूरी, पुन्हाना के घीड़ा में विश्राम गृह और खेल स्टेडियम को मंजूरी देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नूंह जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का ख्याल रखते हुए उनके लिए घोषणाएं की।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

उन्होंने पुन्हाना के खंड पिनगवां में सामुदायिक भवन, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका में 11 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ों का निर्माण व सुधारीकरण, नगीना में लाइब्रेरी निर्माण, बडकली चौक से नगीना तक स्ट्रीट लाइट, बहुचर्चित गुरुग्राम-अलवर हाईवे को जल्द ही फोरलेन करने की भी घोषणा की।

Read More : HAU Hisar : एचएयू के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि की हासिल

विकास के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया CM Gifted Crore to Mewat

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया है। इसी तर्ज पर अब शहरों में भी विकास कार्यों को लेकर नगर दर्शन पोर्टल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम दर्शन पार्टल पर मेवात की सभी 96 मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवधाम योजना के तहत प्रदेश के सभी शमशान और कब्रिस्तानों में पानी की व्यवस्था और उनके लिए रास्ते बनवाने की राशि स्वीकृति की जाएगी।

खंडों में लगाए जाएंगे छोटे कलेस्टर उद्योग CM Gifted 2 Crore to Mewat

मनोहर लाल ने कहा कि मेवात में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जिले के सभी नौ खंडों में औद्योगिक क्षेत्र बसाए जाएंगे। इसके लिए इन सभी खंडों में छोटे कलेस्टर उद्योग लगाए जाएंगे। उन्होंने नूंह में शैक्षिक दायरे को बढ़ाने के मकसद से यहां किसी भी सरकारी कॉलेज में बीएड की कक्षाएं लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम मेवात की तहजीब और यहां की बोली भाषा को जानते हैं, इसके लिए यहां उर्दू को बढ़ावा देने के लिए अगले वर्ष तक 100 टीचरों को भर्ती व रिक्त स्थानों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

अपना टीकाकरण जल्द करवायें CM Gifted Crore to Mewat

मेवात में रोजगार के साधन बढ़ाने के लिए क्रशर प्लांट लाइसेंस बनाए जाएंगे। उन्होंने मेवात के लोगों का आह्वान किया कि वे अपना टीकाकरण जल्द करा लें। उन्होंने कहा कि मेवात कैनाल से आने वाले पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए इसे 100 क्यूसक से 150 क्यूसक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटला झील निर्माण और इससे जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

Read More :Youth Injured in Accident Died : सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

सरकार ने विचार किया है कि वर्तमान में 100 एकड़ में बनी कोटला झील को 250 एकड़ में बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए छपेडा गांव में ड्राइविंग स्कूल खोला जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा चलाए जा रहे ड्राइविंग स्कूल में आवश्यकता अनुसार सीटें बढाई जाएंगी। नगीना तिजारा मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook