Gangster Kala Jathedi’s Mother Suicide : गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या 

11
Gangster Kala Jathedi's Mother Suicide
गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gangster Kala Jathedi’s Mother Suicide : गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिन्हें गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन निजी अस्पताल से शव को सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

Gangster Kala Jathedi’s Mother Suicide : 30 से ज्यादा मामले दर्ज

जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। जोकि गैगस्टर काला जठेड़ी की मां है। कमलेश ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जहर पीने के कारणों काे जानने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद है। जिसकी हाल ही में लेडी डोन अनुराधा से शादी हुई थी।

Gangster Kala Jathedi's Mother Suicide

जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल है। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उस पर दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया हुआ है।

काला जठेड़ी को माना जाता है लॉरेंस बिश्नोई का खास

उल्लेखनीय है कि काला जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। लंबे समय से अपराध जगत से जुड़े संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले 7 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा कई राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

Gangster Kala Jathedi's Mother Suicide

हालांकि उसे स्पेशल सेल ने ही गिरफ्तार किया था। फरारी के दौरान उसने ही लॉरेंस गैंग को संभाला हुआ था। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का वर्चस्व है। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो मुंबई में सलमान के घर की रेकी करके आए थे।

यह भी पढ़ें : Minister Anil Vij on Hathras accident : हाथरस हादसे में 121 लोंगो की मौत पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने जताया खेद

यह भी पढ़ें : CM Yogi At Hathras Accident Site : यूपी सीएम योगी ने हाथरस दुर्घटना में घायल लोगों से अस्पताल पहुंच कर उनका कुशल-क्षेम जाना