होम / Gharaunda: नगरपालिका चुनावो की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

Gharaunda: नगरपालिका चुनावो की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

• LAST UPDATED : July 24, 2021

घरौंदा

घरौंदा मे नगरपालिका चुनावो के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। शहर के सत्रह वार्डो की वोट लिस्ट में सैकड़ो वोट गायब है। नपा मे  जारी की गई मतदाता सूची पर पांच सौ से अधिक मतदाताओं ने अपनी वोटो को लेकर दावे और आपत्ति दर्ज करवाई है। कई वार्डो में वोट कटने और शिफ्टिंग का आंकड़ा काफी बड़ा है जिसके बाद लिस्ट तैयार करने वाले बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है। लोगो का आरोप है कि राजनितिक षड्यंत्र के तहत वोटो में हेराफेरी की गई है।

सरकार निकाय चुनावो की तैयारी कर रही है। इसको लेकर शहर में मतदाता सूची को अपग्रेड किया जा रहा है। नई वोटर लिस्ट बनने के साथ ही नपा की राजनीति भी शुरू हो गई। वार्डो में चुनावी और जातीय समीकरण फिट करने के लिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने के मामले सामने आ रहे है। शहर की लगभग 28 हजार वोटो में से करीब दो से ढाई हजार वोटे गायब है। लोगों का आरोप है कि वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी के पीछे राजनितिक कारण हो सकते है।

 नगरपालिका से जारी की गई मतदाता सूची के खिलाफ 584 लोग आपत्तियां दर्ज करवा चुके है। आपत्ति दर्ज करवाने वाले में अधिकतर मामले दूसरे वार्डो में वोट शिफ्टिंग और मतदाता सूची से नाम कटने के बारे में है। उपमंडल कार्यालय में लोगो की आपत्तियों के दावों की सुनवाई की जा रही है। तहसीलदार रमेश कुमार के समक्ष पेश हुए मतदाताओं ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये ताकि उनकी वोट नई लिस्ट में शामिल हो सके।

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के बारे में शिकायत करने वाले वार्ड नौ निवासी अमन जोशी ने बताया कि उनके वार्ड में सबसे बड़ी गड़बड़ी हुई। विधानसभा चुनावो की मतदाता सूची और नगरपालिका से जारी की गई सूची के मिलान पर मालुम हुआ कि बूथ संख्या 154 और 155 में वोट संख्या 1 से 961 और 412 से 989 के बीच की करीब 572 वोट गायब है।  अमन जोशी ने कहा कि वोटो में गड़बड़ी मिलीभगत से भी की जा सकती है।  ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि गायब हुई 572 वोटो के लिए क्या प्रत्येक मतदाता को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया जायेगा।

उपमंडल कार्यालय में पहुंचे गौरव कुमार व जगबीर सैन  ने बताया कि वे वार्ड आठ की किला कालोनी के निवासी है। उनके सत्रह से अठारह परिवारों की लगभग नब्बे वोटे नई लिस्ट में नहीं है। उनके परिवारों की वोटे कैसे कटी इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आपत्ति दर्ज करवाने वाले लोगो के इलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी जिनकी वोट कट चुकी है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत करने वाले लोगो का कहना है कि  सूची तैयार करने का जिम्मा संभाल रहे बीएलओ सर्वे के लिए उनके घरो तक नहीं पहुंचे।  वोटर लिस्ट में सामने आ रही गड़बड़ियों से लिस्ट तैयार करने वाले बीएलओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए है । नगरपालिका द्वारा मतदाता सूची तैयार की गई है इस लिस्ट को लेकर लोगो के आपत्तियां व दावे सुने जा रहे है।  शहर के सत्रह वार्डो से 584 आपत्तियां दर्ज हुई है जिनमे वोट शफ्टिंग और वोट कटने के बारे में है।  अब जो लोग फार्म भर कर दे रहे है उनकी वोट संबंधित वार्डो में जोड़ी जा रही है।

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox