होम / HR Government Taken Direction Development : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास को नई दिशाएं : राज्यपाल

HR Government Taken Direction Development : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास को नई दिशाएं : राज्यपाल

• LAST UPDATED : November 26, 2021
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
HR Government Taken Direction Development:  नई दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित 40 वें  भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हरियाणा मंडप के अवलोकन के दौरान हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार जनभागीदारी की सरकार है।  हरियाणा प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।सुशासन स्थापित हुआ है। कार्यप्रणाली में प्रदर्शिता स्थापित हुई है। भ्रष्टाचार को पूर्णरूप से समाप्त करने की ओर सरकार के सतत प्रयास रहते हैं।इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रशंसा  के पात्र हैं।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मानव संसाधन को बेहतर बनाया HR Government Taken Direction Development

हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मानव संसाधन को बेहतर बनाया है। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की उद्योग नीति के परिणामस्वरूप प्रदेश में उद्यमिता व निवेश को गति मिली है। हरियााण प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर उद्योग,आवास, विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति की है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया हरियाणा मंडप का अवलोकन HR Government Taken Direction Development

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा मंडप का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक व महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव डाॅ जी अनुपमा तथा हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की प्रशासक श्रीमती सोफिया दहिया भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि ‘ हरियाणा मंडप’ आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
‘आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर हरियाणा’ विषयवस्तु के साथ हरियाणा प्रदेश गत वर्षों की भांति सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है। हरियाणा मंडप में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व हरियाणा के मुख्यमंत्री  श्री मनोहर लाल के संदेश प्रदेश सरकार के विजन के परिचायक है।

देश के सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में शामिल हरियाणा HR Government Taken Direction Development

उल्लेखनीय है कि हरियाणा देश के सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में शामिल है।हरियाणा प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उन्नति को हरियाणा मंडप में बेहतर रूप से प्रदर्शित किया गया है।”एक आदर्श निवेश गंतव्य-अंतहीन अवसर” के संदेश के साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के विभिन्न मेगा फूड पार्क,फुटवियर पार्क,आईएमटी व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का विवरण प्रदर्शित किया गया है।
हरियाणा राज्य से होने वाले निर्यात को    राज्य की प्रगति के रूप में प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा का वर्ष 1967-68 में 4.5 करोड रूपये का निर्यात बढकर वर्ष 2020-21 में 1,74,572 करोड रूपए तक पहुंच गया। हरियाणा कृषि एवं व्यवसाय निती , सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग निती. तथा हरियाणा उद्यम और रोजगार निती  को भी प्रदर्शित किया हुआ है। ‘एक खंड-एक उत्पाद’ को हरियाणा सरकार के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रदर्शित किया गया है। एकीकृत विमानन हब को प्रदर्शित किया गया है।कौशल विकास प्रशिक्षण के मिशन के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का विवरण प्रदर्शित किया हुआ है।

‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत दस जिलों में चौबीस घंटे विद्युत HR Government Taken Direction Development

उद्योगों की मांग व आवश्यकता के अनुसार तकनीकी शिक्षा के विकास को दर्शाया गया है। तकनीकी शिक्षा के विकास और तकनीकी विश्वविद्यालयों, इंजिनियरिंग काॅलेजों,बहुतकनीकी संस्थानों व अन्य संस्थानों का विवरण दिया हुआ है। इसके अतिरिक्त आईआईआईटी सोनीपत, आईआईएम रोहतक, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन कुरूक्षेत्र व नैशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी का विवरण दिया हुआ है। विद्युत क्षेत्र में हरियाणा के विद्युत निगमों का लाभ में होने तथा ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के परिणामस्वरूप हरियाणा के दस जिलों में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति को दर्शाया गया है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox