होम / संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद, 26 मार्च को रहेंगीं मंडियां बंद

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद, 26 मार्च को रहेंगीं मंडियां बंद

• LAST UPDATED : March 24, 2021

चरखी दादरी/रवि जांगड़ा

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 26 मार्च को भारत बंद… सफल बनाने के लिए सब्जी मंडी एसोसिएशन ने मीटिंग की है…  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन ने समर्थन दिया है… सभी मंडियां 26 मार्च को बंद  रहेंगी।

चरखी दादरी की नवीन सब्जी मंडी में 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद… सफल बनाने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया… जिसमें सर्व खाप सामाजिक संगठन और व्यापारी संगठन ने भाग लिया है… इस मीटिंग में 26 मार्च को भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है… हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान नितिन जांगू ने बताया कि हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन भारत बंद को समर्थन देती है… और इसे सफल बनाने के लिए व्यापारियों को दिशा निर्देश दिए हैं… वहीं फोगाट का 19 के प्रधान बलवंत ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को भारत बंद है… और इसे सफल बनाने के लिए सब्जी मंडी एसोसिएशन के साथ बैठक की… और आगे की रणनीति बनाई गई है।

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox