होम / Neha death in Punjab : नेहा की सेक्टर 11 में हुई संदिग्ध हालात में मौत

Neha death in Punjab : नेहा की सेक्टर 11 में हुई संदिग्ध हालात में मौत

• LAST UPDATED : November 27, 2021

अमित शर्मा :

Neha death in Punjab: पंजाब के धूरी की रहने वाली एक महिला की यहां पंचकूला सेक्टर 11 के एक मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव यहां उसके ही मकान में फंदे से झूलता हुआ पाया गया है, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर आई और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं महिला के परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है, कि उनकी बेटी का मर्डर करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। ताकि इस पूरे मामलें को सुसाइड दिखाकर निपटाया जा सके।

Read More : Improving Maternal and Child Mortality : जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में सुधार, सर्वे में आया सामने

ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही पुलिस Neha death in Punjab

असलम में सेक्टर 11 में रहने वाली नेहा बंसल का शव उनके ही मकान में फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद पुलिस ने उसका शनिवार को पोस्टमार्टम करवा दिया है। प्राईमरी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है, जबकि उसकी बॉडी से लिए सभी सैंपलाें को एफएसएल लैब में भेज दिया गया है। जहां से अगले तीन महीनों में पूरी रिपोर्ट आएगी। अभी पुलिस ने बेशक नेहा के ससुराल पक्ष के लोगों पर मर्डर का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी उन से पूछताछ की जा रही है।

Read More : Mr America 2021 Winner : बॉडीबिल्डर बनने के लिए जानवरों को मारकर खाने की जरूरत नहीं : भरत

नेहा के 8 साल के बेटे की भी फिकर Neha death in Punjab

नेहा के पिता ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया है, कि उनकी बेटी का एक आठ साल का बेटा भी है। उन्हें तो उसकी भी फिकर है, क्यों कि वर्ष 2012 में जब उन्होंने नेहा की शादी पुनीत बंसल से की थी, तो उस दौरान भी उन्हें भारी मात्रा में दहेज दिया गया था। वहीं दूसरी ओर उसके बाद भी नेहा के ससुराल पक्ष के लोग बार बार दहेज की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने कई बार उनकी बेटी से लडाई की और कई बार उन्हें रुपए भी दिए। जिसके बाद भी बार बार नेहा को परेशान किया जा रहा था। ऐसे में उनकी बेटी का मर्डर करने के बाद इस पूरे मामले को सुसाइड दिखाने की कोशिश की गई है।

Read More : HAU Hisar : एचएयू के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि की हासिल

पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग Neha death in Punjab

वहीं जब पुलिस की टीम को इस मामले की जानकारी मिली, तो उस दौरान मौके पर सेक्टर 5 पुलिस थान प्रभारी दीलीप कुमार और उनकी टीम पहुंची। इसके साथ साथ यहां मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया है। इसके साथ साथ बंसल के घर और उसके आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज को भी चैक किया जा रहा है। इस मामलें में अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

जबकि नेहा के पति, ससुर और सास के बयानों के साथ साथ उसके आठ साल के बेटे के ब्यान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस को लगता है, कि नेहा के बेटे के ब्यानों से भी इन्वेस्टिगेशन को कुछ दिशा मिल सकेगी, उसे परिवार और नेहा के संबधों के बारे में पूरी जानकारी होगी। वहीं उस रात वो भी घर में ही मौजूद था, ऐसे में पुलिस उसके ब्यान लेकर बाकी परिवार के मैंबरों के ब्यानों को मिला रहे रही है।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More :Youth Injured in Accident Died : सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox