होम / Young Man Put to Death : रिश्ता तय न होने पर बहन ने की थी आत्महत्या, युवक को उतारा मौत के घाट

Young Man Put to Death : रिश्ता तय न होने पर बहन ने की थी आत्महत्या, युवक को उतारा मौत के घाट

• LAST UPDATED : November 27, 2021

इंडिया न्यूज,खरखौदा:

Young Man Put to Death : गांव खांडा में रंजिश के चलते चचेरे भाई के साले ने युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवक का शव गांव सिसाना रोड पर पड़ा मिला। वह रात को चचेरे भाई के साले के साथ घर से निकला था। मृतक के भतीजे ने रिश्ते में अपने मामा पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CM Gifted 2 Crore to Mewat : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात को दी करोड़ों की सौगात

रिश्ता तय ने होने पर बहन ने की थी आत्महत्या Young Man Put to Death

आरोपी का कहना है कि युवक से उसकी बहन के रिश्ते की बात चली थी। रिश्ता तय नहीं होने पर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Read More : Neha death in Punjab : नेहा की सेक्टर 11 में हुई संदिग्ध हालात में मौत

खून से लथपथ मिला युवक का शव Young Man Put to Death

शनिवार सुबह गांव खांडा से सिलाना मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की शनाख्त गांव खांडा के सतपाल (32) के रूप में हुई। वह बैंड-बाजे का काम करता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सतपाल रात को करीब आठ बजे अपने चचेरे भाई के साले दिल्ली के गांव दरियापुर निवासी रिंकू के साथ गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। अब उसका शव खून से लथपथ मिला है।

Read More : Improving Maternal and Child Mortality : जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में सुधार, सर्वे में आया सामने

धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट Young Man Put to Death

सतपाल के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। सतपाल के भतीजे बंटी ने रिश्ते में अपने मामा रिंकू के खिलाफ चाचा की हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More : Mr America 2021 Winner : बॉडीबिल्डर बनने के लिए जानवरों को मारकर खाने की जरूरत नहीं : भरत

बहन के आत्महत्या करने के बाद से रंजिश पाले था रिंकू Young Man Put to Death

पुलिस ने बताया जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता लगा कि हत्या के पीछे पांच वर्ष पहले मृतक सतपाल व आरोपी रिंकू की बहन की शादी के लिए रिश्ते की बात चलना बना था। रिंकू ने रिश्ता नहीं होने दिया था तो उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से रिंकू अपनी बहन को खोने के लिए सतपाल को जिम्मेदार मानता था और उसे ठिकाने लगाना चाहता था। शुक्रवार रात को उसे मौका मिल गया और उसने सतपाल को अपने साथ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य पूछताछ कर सके।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

आरोपी को कर लिया गिरफ्तार Young Man Put to Death

गांव खांडा के पास युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया है कि उसकी बहन के रिश्ते की बात मृतक के साथ चली थी। तब रिश्ता नहीं होने से उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। जिसकी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा ।

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox