ट्रेंडिंग न्यूज़

Cosmetic Surgery: किम कर्दाशियन जैसा लुक चाहती थी महिला, बट सर्जरी के चक्कर में लिया जान पर रिस्क

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cosmetic Surgery: किम कर्दाशियां जैसा ग्लैमरस लुक पाने की चाहत में कई महिलाएं बट लिफ्ट सर्जरी का सहारा लेती हैं, लेकिन कभी-कभी यह उनकी जान को खतरे में डाल सकती है। हाल ही में, यूके की एक 27 वर्षीय महिला लुईस ने भी किम की तरह आकर्षक फिगर पाने के लिए बट लिफ्ट (Brazilian Butt Lift, BBL) सर्जरी कराने का फैसला लिया।

क्या है Brazilian Butt Lift?

हालांकि, यह कदम उसके लिए काफी खतरनाक साबित हुआ। सर्जरी के बाद लुईस को तेज बुखार, उल्टियां और इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी जान पर भी बन आई। BBL सर्जरी में शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पेट, पीठ और जांघों से अतिरिक्त फैट को निकालकर उसे बट में ट्रांसफर किया जाता है, ताकि बट अधिक आकर्षक और सुडौल दिखाई दे।

Mohan Lal Badoli: “देश में गरीबों की संख्या बढ़े”, हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ये क्या बोल गए

यह सर्जरी बेहद जोखिमपूर्ण हो सकती है। लुईस की तरह कई लोग इस सर्जरी के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं, जैसे सेप्सिस, हेमेटोमा, और त्वचा में संक्रमण। कभी-कभी तो यह सर्जरी जानलेवा भी हो सकती है। यह सर्जरी केवल स्वस्थ और फिट व्यक्तियों के लिए ही सुरक्षित मानी जाती है।

इन आदतों से बढ़ता है सर्जरी का रिस्क

धूम्रपान करने वाली, शराब पीने वाली या मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के लिए यह सर्जरी खतरनाक साबित हो सकती है। साथ ही, जिन लोगों को डायबिटीज या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें यह सर्जरी कराने से बचना चाहिए। इस हादसे से यह साफ होता है कि ग्लैमरस लुक पाने के लिए किसी भी प्रकार की सर्जरी का फैसला लेते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Haryana Politics: हरियाणा में इनेलो का संगठन भंग, अभय चौटाला ने साझा किया आगे का रोडमैप

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Haryana State Election Commission : मतदाता सूचियों को तुरंत कराया जाए अपडेट, अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को  

राज्य चुनाव आयोग ने 5 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 26 नगर समितियों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने…

2 hours ago

Sapna Choudhary : स्टेज पर गिरीं सपना चौधरी, फिर भी जारी रखा धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने जबरदस्त…

2 hours ago

Nuh Murder : सो रहे युवक को उतारा मौत के घाट, गांव लफूरी में वारदात आई सामने

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Murder : प्रदेश में मर्डर के मामले थमते नजर…

2 hours ago