ट्रेंडिंग न्यूज़

Haryana Election: ‘भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू’, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर श्योराण के लिए समर्थन मांगा और भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। बाढ़ड़ा में आयोजित एक बड़ी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद रहे।

Priyanka Gandhi: “भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय…”, जुलाना में प्रियंका गांधी का ऐसा अवतार

भाजपा के कमी को उजागर किया

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस ही राज्य के विकास और जनहित के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की कमी को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। तो वहीं, झज्जर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि केवल पांच दिन बाकी हैं जब हरियाणा में भाजपा सरकार का अंत होगा और कांग्रेस एक ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में आएगी।

दीपेंद्र हुड्डा ने लगाए आरोप..

तो वहीं आपको बता दें, दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास को ठप्प कर दिया। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मामलों में हरियाणा अब सबसे पीछे चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, और अन्य वर्गों पर भाजपा ने अत्याचार किए हैं। वहीं, रैली में सभी नेताओं ने एकजुटता से भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और हरियाणा की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस चुनावी माहौल में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया है।

Narnaul News : चुनावी माहौल में ट्रक से शराब की पेटियों का जखीरा पकड़ा, आबकारी विभाग ने की जब्त

Adil

Share
Published by
Adil

Recent Posts

Haryana Election 2024: “यह लड़ाई दुष्टों के खिलाफ”, विनेश फोगाट के समर्थन में बोलीं प्रियंका गांधी

India News Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, प्रियंका गांधी ने बुधवार…

12 mins ago

Jind Pindara Teerth पर पिंडदान करने आये युवक की डूबने से मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Pindara Teerth : जींद जिले में पिंडदान करने पहुंचे एक…

33 mins ago

Haryana Election: केजरीवाल की गारंटियों पर जनता का उमड़ा जनसैलाब! देखें भव्य रोड शो…

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा के नलवा विधानसभा में बुधवार को दिल्ली के पूर्व…

44 mins ago

Haryana Election: “राहुल गांधी सिर्फ बहन को लाए, जीजा को क्यों छोड़ा?” नायब सैनी का तीखा हमला

India News Haryana, Haryana Election: हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को कांग्रेस…

1 hour ago

Ambala: “कर्मचारी की इस भावुक पंक्तियों पर प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड”, जानें पूरा मामला

India News Haryana, Ambala: अंबाला शहर के एक शिक्षण संस्थान में एक कर्मचारी ने विजिटिंग…

2 hours ago