होम / Holidays in August 2022 : घूमने का मन हो तो इन हिल स्टेशन पर बिता सकते हैं छुट्टियां

Holidays in August 2022 : घूमने का मन हो तो इन हिल स्टेशन पर बिता सकते हैं छुट्टियां

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Holidays in August 2022): जुलाई माह खत्म हो चुका है और अगस्त का सप्ताह शुरू है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अगस्त में छुट्टियों की भारी भरमार रहेगी। लगभग 10 छुट्टियां इस माह रहेगी। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए ये महीना आपके लिए काफी बेहतर है।

7 अगस्त से छुट्टियों की शुरुआत

बता दें कि 7 अगस्त से छुट्टियों का सिलसिला शुरू होगा, क्योंकि 7 अगस्त को पहले रविवार का अवकाश रहेगा। फिर 11 अगस्त को रक्षाबंधन है, जिस दिन स्कूल बंद रहेंगे। 13 अगस्त को माह का दूसरा शनिवार रहेगा, जिसमें भी स्कूल बंद रहेंगे। 14 अगस्त को फिर साप्ताहिक अवकाश यानि रविवार रहेगा।

तदोपरांत अगले ही दिन आजादी का दिन 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) है। ऐसे में एक साथ ही 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 18 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व है। 21 और 28 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में यह माह छुट्टियों भरा रहने वाला है।

ऐसे में आप चंडीगढ़ व आसपास के साथ लगते हिल स्टेशन पर घूम भी सकते हैं। ज्यादा दूर न जाना हो तो पंचकूला, मोरनी तक भी आप पहाड़ों का सफर कर तरोताजा हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कहां-कहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल

चंडीगढ़ की बात की जाए तो इस सिटी ब्यूटीफुल के रूप में अक्सर पुकारा जाता है। अनेक लोग यहां सुखना लेक, रोज गार्डर, एलांटे मॉल में घूमने के लिए आते हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ के पास कई हिल स्टेशन भी लोगों को भाते हैं।

मोरनी हिल्स

Morni Hills

Morni Hills

मोरनी हिल्स हरियाणा का एक मात्र दिल को काफी सुकून देने वाला हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ से केवल एक घंटे में यह दूरी तय की जा सकती है। चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी 41.1 किमी है। मोरनी हिल में पहुंचते ही ठंडी-ठंडी हवाएं आपका स्वागत करती नजर आएंगी। यह जगह कई वनस्पतियों, देवदार के पेड़ों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां की झील भी है जहां आप बोटिंग कर आनंद ले सकते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, मोरनी किला और एडवेंचर पार्क देख सकते हैं।

परवाणू टिंबर ट्रेल

 Parwanoo, Timber Trail

Parwanoo, Timber Trail

परवाणू टिंबर ट्रेल भी चंडीगढ़ का बिल्कुल नजदीक एक हिल स्टेशन है। यहां आप केबल कार पर बैठने के बाद हवा में उड़ते हुए पहाड़ों की वादियों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। चंडीगढ़ से परवाणू की दूरी 30.1 केवल किमी है।

बड़ोग हिल स्टेशन

बरोग जगह की बात करें तो यह भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ये जगह अपने चंडीगढ़ के पास एक अलग हीखूबसूरती लिए हिल स्टेशन में से एक है। सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में यहां की टॉय ट्रेन सवारी मानी गई है।

कसौली हिल्स

kasauli hill station

kasauli hill station

कसौली एक ऐसी अद्भुत जगह है, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता चार-चांद लगाते हुए दिखाई देती हैं। कसौली चंडीगढ़ के आसपास के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक मानी गई है। चंडीगढ़ से कसौली की दूरी मात्र 51.9 किमी है। यहां आप नेचर वॉक, हाइकिंग, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग और कई देखने लायक जगहों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। यहां का सूर्यास्त पॉइंट, गिल्बर्ट परीक्षण, मंकी पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और तिब्बती बाजार भी काफी देखने लायक हैं।

यह भी पढ़ें : 5g Auction Complete : अंतिम बोली रिलायंस जियो के नाम, 1.50 लाख करोड़ रुपए की लगी बोली

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox