Vivo X Flip स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा

इंडिया न्यूज, Vivo X Flip: विवो चीन की प्रमुख स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी है। इसके स्मार्ट फोन के लिए पूरे विश्व भर के यूजर्स में खास डिमांड रहती है। कंपनी कम दाम में यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स मुहैया करवाती है। इसी लिए यूजर्स को हमेशा विवो के नए स्मार्टफोन का इंतजार रहता है। यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपना नया और लेटेस्ट स्मार्ट फोन बाजार में उतारने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार Vivo X Flip स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।

इस डिवाइस को सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है। Vivo के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई दिनों से लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोल्डेबल फोन अगले महीने घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के प्रोसेसर की डिटेल सामने आई है। Vivo X Flip में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 मिल सकता है। ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के मदरबोर्ड का कोडनेम Taro रखा है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर V2256A सामने आया है। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल कोर में 1680 और मल्टीकोर में 4267 का स्कोर मिला है।

2 डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo Find N2 Flip, Samsung Galaxy Z Flip 4 और Motorola Razr की तरह वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में भी दो डिस्प्ले मिलेगें। इसमें एक फोल्डेबल यानी मेन डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा एक कवर डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फोन के नोटिफिकेशन्स आदि देखे जा सकेंगे।

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago