HTML tutorial
होम / Xiaomi Redmi Note 12 Series जल्द ही लॉन्च होगी

Xiaomi Redmi Note 12 Series जल्द ही लॉन्च होगी

• LAST UPDATED : March 17, 2023

इंडिया न्यूज़, Xiaomi Redmi Note 12 Series : चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपनी नई सीरीज का मोबाइल जल्द ही लॉन्च करेगी। Redmi Note 12 Series को साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया है। चीनी ब्रांड ने इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले साल दिसंबर में घरेलू बाजार में लॉन्च किया था। अब जल्द ही Redmi इस सीरीज के एक और फोन पर काम कर रही है।

इस सीरीज के Redmi Note 12S के बारे में जानकारी सामने आई है। रेडमी इस फोन को अगले महीने यूरोप समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। इस सीरिज में दमदार प्रोसेसर, लुक और बैटरी दी गई है। जो कि, इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग बनाती है।

Xiaomi Redmi Note 12 Series चीन और भारत के अब 21 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होने के लिए तैयार है। इससे पहले हाल में इस सीरीज का एक नया स्मार्टफोन FCC पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग की मानें तो Redmi Note 12 Series का यह नया हैंडसेट Redmi Note 12s नाम से लॉन्च होगा।

यह छोटे अपग्रेड के साथ Redmi Note 11S का स्कसेसर हो सकता है। अब फोन को EEC (Europe Economic Community) सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन की जल्द ग्लोबल लॉन्चिंग की ओर इशारा कर रहा है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

दरअसल, Redmi Note 12S को सर्टिफिकेशन EEC पर 2303CRA44A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के अलावा लिस्टिंग में फोन से संबंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले, FCC पर भी हैंडसेट को इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। FCC लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

शाओमी इस स्मार्टफोन के साथ MDY-14-EU/EK/EL चार्जर देगी। डॉक्यूमेंट से यह भी पता चला है कि डिवाइस के स्पेसिफिकेशन 2201117SG के समान होंगे, जो कि Redmi Note 11S है। FCC लिस्टिंग में स्मार्टफोन की फोटो भी लीक हुई थी। इमेज में फोन के डिस्प्ले पर सेंटर में पंच होल दिया गया था। वहीं, डिवाइस आयताकार कैमरा मॉड्यूल से लैस था। अपकमिंग स्मार्टफोन बेहतर चार्जिंग स्पीड के साथ Noted 11S का अपडेटेड वर्जन लग रहा है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox